'दो पत्नी पर 2 लाख मिलेंगे', कांतिलाल भूरिया के दिए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान सियासत में सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां हाल ही में रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी प्रदेश की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के दिए इस बयान पर BJP नेता भी लगातार निशाना साध रहे हैं।
रतलाम-झाबुआ लोकसभा में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा होगा, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसे 2 लाख जाएगा। वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के दिए बयान पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी ली है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कांतिलाल जी 70 के आसपास पहुंच गए होंगे, हमारे यहां ऐसा कहा जाता है, बूढ़े और बच्चे अगर गलती करें तो उन्हें क्षमा कर देना चाहिए, वह उसे श्रेणी में आ गए हैं, इसलिए उनकी किसी भी बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से मत लीजिए।
रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था, जहां इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेता मौजूद थे।
वहीं जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा होगा, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसे 2 लाख जाएगा। वहीं भूरिया के बाद भाषण देने आए जीतू पटवारी ने कहा कि, आपके भावी सांसद भूरिया जी जिन्होंने बहुत भयंकर घोषणा कर दी है, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसको डबल पैसा मिलेगा।
ये भी पढ़े- 'जिसकी दो पत्नियां उसे देंगे 2 लाख रुपए', जनसभा में ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया












Click it and Unblock the Notifications