कहां अटकी कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट?, कैलाश विजयवर्गीय का तंज- उम्मीदवार नहीं मिल रहे
Loksabha Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब तक प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी नहीं कर सकी है। इसी के चलते मध्य प्रदेश की लगभग 18 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान अटका हुआ है। वहीं अब कांग्रेस की ओर से लिस्ट जारी करने को लेकर हो रही देरी पर BJP के नेता नाराज नजर आ रहे हैं।
पिछले दिनों पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 18 तारीख को सभी 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने की बात कही थी, लेकिन पटवारी की इस बात में भी कोई खास दम नजर नहीं आया था। उधर, छिंदवाड़ा दौरे पर आए कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की सूची पर हो रही देरी को लेकर अपनी बात रखी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा है।

विजयवर्गीय ने कसा तंज
कांग्रेस में लगातार जारी बैठकों पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जो बैठकें चल रही है, उनमें यही चर्चा चल रही है की मध्यप्रदेश में उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं, कहां ले लाए उम्मीदवार। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है, और कोई लड़ने को तैयार नहीं है। इसी के साथ जब कैलाश विजयवर्गीय से छिंदवाड़ा लोकसभा को जीतने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अबकी बार शुरूआत ही छिंदवाड़ा से होगी।
इस कारण अटकी लिस्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की जिन 18 सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने हैं, वहां से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गज नेताओं से संपर्क किया है, लेकिन दिग्गज नेता चुनाव लड़ने पर राजी नहीं हो रहे। यही कारण है कि, अब कांग्रेस इन 18 सीटों से युवा और महिलाओं को मौका देने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम का ऐलान भी कांग्रेस कर सकती है। साथ ही कुछ सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रहे चेहरों को मैदान में उतर जा सकता है।
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications