Lok Sabha Election: पहले चरण की 6 सीटों में से कितनी सीट जीतेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी ने बताया
Lok Sabha Election को लेकर तैयारियां की जा रही है, जहां मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। मतदान से पहले BJP और कांग्रेस से दोनों ही दलों ने प्रचार-प्रसार के अंतिम वक्त में अपनी पूरी ताकत झोंक दी, जहां तमाम दिग्गज नेता मध्य प्रदेश की इन 6 लोकसभा सीटों पर अपना दम दिखाने पहुंचे थे।
इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की 6 सीट लोकसभा सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान से पहले बड़ा दावा किया है, जहां उन्होंने 6 में से चार सीटों पर जीत की बात कही है। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पहले चरण की जो 6 सीट है, उसमें से चार सीट कांग्रेस पार्टी को मिल सकती है। मैं मानता हूं, इन्होंने कितनी भी कोशिश की हो छिंदवाड़ा में अमित शाह रात रुके, मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन स्टे वहां किया, और हर दर्ज की अराजकता राजनीति क्या होती है हम सब ने देखी, पूरे प्रदेश ने देखी। पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापे डाले गए, मैं मानता हूं कि यह अपने आप में इससे पहले किसी राज्य में नहीं हुआ, जो इस बार मध्य प्रदेश की सरकार ने उदाहरण पेश किया।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, कैलाश विजयवर्गीय इनके मंत्री हैं, पूरे टाइम वहां (छिंदवाड़ा) बैठे रहे। लोगों को डराते रहे, धमकाते रहे, नोटिस दिलवाते रहे, प्रशासन का दुरुपयोग करते रहे, यह पूरे प्रदेश में चला। एक अभियान इन्होंने जो चलाने की बात की, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के लोगों को बीजेपी ज्वाइन करने की बात कही, उसके आसपास के पूरे सिनेरियो को प्रदेश की जनता ने देखा, वह मैसेज क्या था?, वह मैसेज यह था कि, हमारे पास प्रशासन है, उसका हम दुरुपयोग करेंगे, रेत का काम करने वाले, थ्रेसर का काम करने वाले, परिवहन का काम करने वाले, जो परिवार का साथ है, कांग्रेस पार्टी में था, जो सरकार की तानाशाही और प्रशासन से डर सकता था, उनको सबको ले गए। ऐसे में यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
ये भी पढ़े- 'अमित शाह रात रुके, विजयवर्गीय डराते रहे', BJP के 'मिशन छिंदवाड़ा' पर जीतू पटवारी ने निशाना साधा












Click it and Unblock the Notifications