'अमित शाह रात रुके, विजयवर्गीय डराते रहे', BJP के 'मिशन छिंदवाड़ा' पर जीतू पटवारी ने निशाना साधा
Lok Sabha Election के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19 अप्रैल को प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। यह जहां इन 6 सीटों में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी शामिल है, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर BJP ने अपना दम दिखाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रोड शो किया है। वहीं अब बीजेपी के मिशन छिंदवाड़ा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निशाना साधा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के लगातार छिंदवाड़ा में एक्टिव रहने पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग तरह के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने पहले चरण में जिन 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से चार लोकसभा सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा ठोका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, मैं मानता हूं, इन्होंने कितनी भी कोशिश की हो छिंदवाड़ा में अमित शाह रात रुके, मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन स्टे वहां किया, और हर दर्ज की अराजकता राजनीति क्या होती है हम सब ने देखी, पूरे प्रदेश ने देखी। पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापे डाले गए, मैं मानता हूं कि यह अपने आप में इससे पहले किसी राज्य में नहीं हुआ, जो इस बार मध्य प्रदेश की सरकार ने उदाहरण पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, कैलाश विजयवर्गीय इनके मंत्री हैं, पूरे टाइम वहां (छिंदवाड़ा) बैठे रहे। लोगों को डराते रहे, धमकाते रहे, नोटिस दिलवाते रहे, प्रशासन का दुरुपयोग करते रहे, यह पूरे प्रदेश में चला।
मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी घटनाक्रम रफ्तार पकड़ रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के PA पर पुलिस ने आईटी एक्ट और आपराधिक साजिश रचने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने छिंदवाड़ा से BJP प्रत्याशी बंटी साहू और सुदेश नागवंशी की शिकायत पर की है। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद सियासी बयानबाजी रफ्तार पकड़ रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस लगातार BJP पर हमलावर हो रही है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने कमलनाथ के खिलाफ हो रही कार्रवाई को साजिश बताते हुए इसका विरोध किया है।
ये भी पढ़े- MP News: कमलनाथ पर कार्रवाई से जीतू पटवारी नाराज, BJP के लिए कह दी बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications