Lok Sabha Election: 'मिशन MP' पर PM MODI, जीतू पटवारी ने पूछे तीखे सवाल

Lok Sabha Election की हलचल के बीच BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के एमपी आने का सिलसिला जारी है, जहां दमोह जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के एमपी दौरे पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने निशाना साधा है, जहां उन्होंने पीएम मोदी के कुछ सवाल भी पूछे हैं।

दमोह आए पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर निशाना साधते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, मोदी जी से पिछली यात्रा में पाछ सवाल पूछे जो पीएम मोदी नहीं बता पाए हैं। रोजगार को लेकर, महंगाई को लेकर उन्होंने जो सपने दिखाए, जो बातें बताई, वह वहीं क्यों खड़ी है।

Bhopal

पीएम नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर पीसीसी जीतू पटवारी ने कहा कि, मोदी जी से मैं बार-बार पांच सवाल पिछली यात्रा में पूछे हैं, मोदी जी नहीं बता पाए की 2023 में उन्होंने जो गारंटी दी थी, उन गारंटीयों का क्या हुआ?, मोदी जी भाषण करते हैं तो उन्हें यह बताना पड़ेगा कि, जब अभी जस्ट, यह गारंटी की बात, गेहूं के दाम, अनाज के दाम करके गए तो क्या कारण है कि, आज तक नहीं मिले। मोदी जी को यह बताना पड़ेगा, जो रोजगार को लेकर उन्होंने सपने दिखाए, जो महंगाई घटाने को लेकर उन्होंने सपने दिखाए थे, जो आर्थिक करप्शन को लेकर देश को बातें बताई थी। वह वही क्यों खड़ी है, और उसके लिए दोषी कौन है, और 10 साल में मोदी जी ने क्या किया?।

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमोह जिले के दौरे पर जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अब सियासत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर निशाना साधते हुए, पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में गठबंधन की सियासत, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आप प्रवक्ता ने कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+