Khajuraho Loksabha: खजुराहो से INDIA गठबंधन ने किस प्रत्याशी को दिया समर्थन, जानिए

Lok Sabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज गति से जारी है, जहां इंडिया गठबंधन की ओर से खजुराहो के लिए नए प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया गया है। खजुराहो से इंडिया गठबंधन ने अब INDIA ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है।

दरअसल, महागठबंधन के चलते हुए करार के कारण इंडिया गठबंधन ने खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी को दी थी, जहां समाजवादी पार्टी की ओर से मीरा यादव ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन में गड़बड़ी होने के चलते नामांकन निरस्त कर दिया गया। वहीं इसके बाद अब इंडिया गठबंधन ने नए प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।

Khajuraho

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है की, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट INDIA ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब INDIA ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से INDIA ग्रुप के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

खजुराहो लोकसभा सीट को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, 5 अप्रैल को इंडिया गठबंधन से तरफ से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था। इसके बाद से ही BJP प्रत्याशी वीडी शर्मा को निर्विरोध सांसद बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बीते कुछ दिनों से वीडी शर्मा ने यार डेरा डाला हुआ था। लेकिन इंडिया गठबंधन ने नया प्लान बना लिया है, जिसके अंतर्गत अब इंडिया गठबंधन ने खजुराहो सीट से INDIA ग्रुप के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर में कांग्रेस दे सकती है BJP को झटका, जीत का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+