Lok Sabha Election: गुना से BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक्शन, कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भरा
Lok Sabha Election के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक्टिव अंदाज भी देखने मिल रहा है, जहां लगातार सिंधिया एक्शन अंदाज दिखाते हुए जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया एक गाने पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता नजर आ रहे थे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अशोक नगर का बताया जा रहा है, जहां केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया एक गाने पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते दिखाई दे रहे हैं, जहां इस गाने पर सिंधिया कार्यकर्ताओं को नाचने के लिए हौसला दे रहे हैं, तो वहीं खुद भी गाने को गुनगुनाते हुए थिरक रहे हैं। वहीं अब सिंधिया का ये एक्शन अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार गुना लोकसभा क्षेत्र के चंदेरी, अशोक नगर और अलग-अलग स्थानों पर दौरे के लिए पहुंच रहे हैं, जहां वे लगातार जनता से मिल रहे हैं, तो वहीं कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और गुना से BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवारजन भी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया और बेटे महाअर्यमान सिंधिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
ये भी पढ़े- 'जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications