Lok Sabha Election: आदिवासी युवाओं ने बताई अपनी बात, चुनाव में किसका देंगे साथ, जानिए
Loksabha Election: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। इंदौर लोकसभा में मतदान की तारीख 13 मई की है, जहां इससे पहले अब मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मन जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंची, जहां वन इंडिया हिंदी की टीम ने आदिवासी युवाओं से बातचीत की है। इस दौरान युवाओं ने अपनी बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है, जहां उन्होंने सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड बताया, तो वहीं आने वाली सरकार के साथ अपनी मांगे साझा की है।

आदिवासी युवा राकेश भाबर बताते हैं कि, धरातल पर काम कुछ भी नहीं है, सिर्फ बातें हैं, वादे हैं, आदिवासी क्षेत्रों में ना स्वास्थ्य की सुविधा है, ना एजुकेशन की व्यवस्था है, ना रोजगार है। आदिवासी क्षेत्र स्वास्थ्य के मामले में बिलकुल जीरो है। रोजगार के लिए आदिवासी युवा अलग-अलग राज्यों में पलायन कर रहे हैं। कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई गुजरात जा रहा है, कोई कहीं जा रहा है। सरकार यदि मूल मुद्दे पर ही काम कर ले तो अच्छी बात होगी। सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया, सिर्फ बातें की है।
आदिवासी युवा अजय कन्नौज बताते हैं, चुनाव में बेरोजगारी मुद्दा होना चाहिए, शिक्षा, बेरोजगारी और स्वास्थ्य चुनावी मुद्दा होना चाहिए, और इसी की लड़ाई लड़नी चाहिए। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी छिंदवाड़ा छोड़कर किसी और मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। युवा अच्छा प्लेटफार्म चाहते हैं, हमारा देश युवाओं का देश है, रोजगार का मुद्दा अहम है, लेकिन उसे राजनीति से दूर रखा गया। आदिवासी युवाओं को ना किसी बड़े इंस्टिट्यूट में भेजा जा रहा है, ना कोई अच्छा एजुकेशन कराया जा रहा है आदिवासी युवा इससे परेशान है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: जो करेगा आदिवासी हित की बात, जयस देगा उसका साथ, अध्यक्ष ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications