क्या अरुण यादव भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? ग्वालियर मुरैना और खंडवा कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची हुई वायरल
Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार अभी उतारे हैं।
ग्वालियर, खंडवा और मुरैना लोकसभा सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।ग्वालियर मुरैना,खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशियों की ये लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल सूची के अनुसार कांग्रेस ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रवीण पाठक, खंडवा से अरुण यादव और मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस इन सीटों पर किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश कर रही थी, जिसके बाद ये लिस्ट सामने आई है. हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।
वायरल सूची के अनुसार ग्वालियर से प्रवीण पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। वे सुरेश पचौरी के करीबी माने जाते हैं। प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर दक्षिण से अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
मुरैना से रमेशचंद्र गर्ग का नाम इस लिस्ट में प्रत्याशी के रूप में सामने आया है। रमेशचंद्र गर्ग केएस आयल मिल के चेयरमैन हैं। वे नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी रहे हैं।
पूर्व मंत्री अरुण यादव का नाम खंडवा से दावेदारों की रेस में शामिल है। अरुण यादव कांग्रेस के मजबूत चेहरे हैं, ऐसे में कांग्रेस उन्हें मैदान में उतार सकती है। हालांकि खंडवा सीट से महिला प्रत्याशी का नाम भी चर्चाओं में है।
्
भाजपा ने ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह, मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर और खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को वायरल सूची में प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस इन्हें शिकस्त देने के लिए किसी मजबूत चेहरे की तलाश है। बता दें कि कांग्रेस सिर्फ 28 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतार रही है. इंडिया अलाइंस के तहत एक सीट सपा को दी गई है। खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications