'चलो अपनी जवानी दिखाता हूं' भाजपा ने ताना मारा जो दिग्विजय सिंह पदयात्रा में निकल पड़े

Rajgarh Lok Sabha seat: मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में खड़े दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अपनी जवानी दिखाने' की बात कह रहे हैं।

जानकारी मुताबिक दिग्विजय सिंह ने नरसिंहगढ़ के गुराड़िया गांव में जनचर्चा के दौरान ये बात कही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहा हूं। चुनाव लड़ना है तो सभी के बीच पहुंचना जरूरी है। इसलिए वादा निभाओ पदयात्रा निकालकर सभी से मुलाकात कर रहा हूँ।

Digvijay Singh I am still young

दिग्विजय ने कहा कि "पदयात्रा का दूसरा कारण है भारतीय जनता पार्टी, जो बार बार कहती है कि बूढ़े को कांग्रेस चुनाव लड़ा रही है‌। बूढ़े को टिकिट दे दिया। तो मैंने कहा चलो मेरी जवानी देख लो। इसलिए पदयात्रा शुरू कर दी।

दिग्विजय सिंह ने जनता के बीच पहुंचकर सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। क्या स्थानीय समस्याओं को निबटाने के लिए नरेंद्र मोदी को बताओगे या हमें बताओगे। किसानों-गरीबों की लड़ाई हम लड़ेंगे।

दिग्विजय सिंह जब भाषण दे रहे थे तभी एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि राजा साहब के पास क्या कमी है। लेकिन फिर भी हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं‌। राजा साहब के लिए जान की बाजी लगा देंगे‌। दिग्विजय सिंह ने शाबाशी देते हुए कहा कि जो मैं कहना चाहता था आपने कह दिया‌।

दिग्विजय सिंह के लिए उनके पुत्र जयवर्द्धन सिंह और पोते सहस्त्रजय सिंह भी पदयात्रा कर रहे हैं। क्षेत्र में जा जाकर दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे जयवर्द्धन सिंह कह रहे हैं। अबकी बार राजा साहब चुनाव लड़ रहे हैं ध्यान रखना‌।

दिग्विजय सिंह की तीन पीढ़ी एक साथ जनता के बीच पहुंचकर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार सबकी नजर है। राजगढ़ की सीट हॉट सीट हो गई है। क्योंकि इस बार दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के दाे बार से लगातार चुनाव जीत रहे सांसद रोडमल नागर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं और दिग्विजय सिंह का इसे आखिरी चुनाव माना जा रहा है। जिसे लेकर दिग्विजय सिंह क्षेत्र के गांव-गांव जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+