MP News: मध्य प्रदेश के वकील ने भरी अदालत में जज पर फेंका जूता, वकालत नामा फाड़ने का प्रयास
Agar Malwa News: बाद में जज ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और नितिन अटल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला न्यायालय के जज पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने आरोपी वकील खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील नितिन अटल और जज प्रदीप दुबे में बहस हो गई और बहस इतनी बिगड़ गई की वकील ने अपना जूता उतार कर जज की तरफ उछाल दिया। जज की शिकायत पर आरोपी वकील नितिन अटल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है।

एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह के अनुसार, आगर मालवा जिला न्यायालय में पदस्थ प्रथम जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश प्रदीप दुबे ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि न्यायालय में केस की सुनवाई में बहस के दौरान आगर मालवा के वकील नितिन अटल ने उनके हाथ से वकालतनामा छीनने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने पर वकील नितिन अटल ने उनके ऊपर जूता भी उछाल दिया। साथ ही जज ने बताया कि कोई कुछ समझता उसके पहले ही वकील वहां भाग गया।
जज प्रदीप दुबे की शिकायत पर पुलिस ने वकील अटल पर शासकीय कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार समेत आईपीसी की तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पूरे घटनाक्रम का नितिन अटल ने भी एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया की आगर मे पदस्थ न्यायाधीश प्रदीप दुबे के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय मे शिकायते की हुई है। जिसी के चलते वे शिकायते वापस लेने का उनपर दबाव भी बनाया जा रहा है। यह पूरा घटनाक्रम भी एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications