फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े ने कैसे खड़ी कर दीं एमपी बीजेपी के लिए मुश्किलें, कांग्रेस के पास मौका ही मौका
Phalodi Satta Bazar Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार अब मध्य प्रदेश में एक और दावा कर रहा है। दावा ऐसा कि भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है।
प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही भाजपा को फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों से तगड़ा झटका लग सकता है। जबकि चुनौतीपूर्ण स्थितियों में इंडिया गठबंधन के लिए जरूर राहत है।

दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार प्रदेश की 24-25 लोकसभा सीटों पर ही भाजपा के जीतने की संभावना है। वहीं चार सीटें कांग्रेस जीत सकती है। मतलब कांग्रेस पिछले चुनाव के मुकाबले चार सीटों का फायदा हो सकता है।
देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलोदी के अनुसार लोकसभा चुनाव में देश में भारतीय जनता पार्टी को कम से कम 330 से 333 सीटें आने की पूरी संभावना जताई है, जबकि कांग्रेस को 41 से 43 सीट आने का संभावना जताई गई है।
फलोदी राजस्थान का एक जिला है जो देशभर के राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है। कहा यह भी जाता है कि यहां का आकलन बिल्कुल सटीक होता है। इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है।
सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा की 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपये। 350 सीटों का भाव तीन रुपए और 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है।
जबकि NDA की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है। यानी भारतीय जनता पार्टी को अपने बलबूते पर 400 सीटे नहीं आएंगी। भाजपा की 350 सीटें आने की संभावना भी फिफ्टी परसेंट है। सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा को 300 -335 सीट निश्चित रूप से आएंगी, इसका भाव 10 से 15 पैसा ही चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications