MP News: एमपी में मौत, राजस्थान में अंतिम संस्कार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के क्षेत्र में नहीं है मुक्तिधाम
Death in MP, cremation in Rajasthan
MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के भोटूपुरा गांव में आजादी के बरसों बाद भी आज तक मुक्तिधाम नहीं बन पाया है। जिसके चलते बॉर्डर पर कर अंतिम संस्कार करने राजस्थान जाते हैं।
जानकारी अनुसार, यह पूरा मामला गुना जिले के अंतर्गत आने वाले भोटूपुरा गांव का है। जहां बुधवार को एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मौत के बाद उनकी शव यात्रा भी निकाली गई, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि, ग्रामीण मृतक की अर्थी को कंधा दिए हुए आगे बढ़ रहे हैं और इसी बीच एक नाला पड़ता है, जिसमें पानी भरा हुआ है। नाले को पार करते हुए ग्रामीण अपने मृतक की अंतिम यात्रा को राजस्थान में लगने वाले गांव में लेकर पहुंच हैं और वहां मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है।
गांव के ग्रामीण हरविलास प्रजापति के अनुसार, ''हमारे गांव में श्मशान घाट नहीं है। राजस्थान में दाह संस्कार के लिए जाना पड़ता है। मेरी उम्र 40 वर्ष हो गई तभी से में ये सब देख रहा हूं। बारिश के समय में नाले में भी पानी भरा हुआ होता है। अधिकारियों से पूछते हैं तो कहते हैं कि बन रहा है, बनेगा. शासन प्रशासन को भी अवगत करा चुका हूं।
वहीं, उक्त मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भेरू सिंहका कहना है कि, भोटूपुरा गांव राजस्थान बॉर्डर के करीब है और उसमें दो मोहल्ले हैं। जिसमें से एक में शांतिधाम है और एक में नहीं है। लेकिन जिस मोहल्ले में नहीं है वहां के लोग शुरू से ही राजस्थान के उस गांव में अंतिम संस्कार करते हुए आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications