MP News: जमीन कब्जाने वाले दबंगों पर चलेगा बुलडोजर, लाउडस्पीकर पर रोक को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम?
MP News: मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए नए मुखिया को शपथ दिला दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने और खुले में मांस के बिक्री पर रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश में नई सरकार कि पहला आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुक्रवार को सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे थे। धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर और खुले में मांस पर पाबंदी को लेकर राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि ये नियम पहले से ही लागू हैं। इनको कड़ाई पालन करने की रणनीति बनाई गई है। लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि ये इसलिए है कि ध्वनि प्रदूषण समस्या बन जाती है।

खुले में मांस बेचने पर प्रतिबंध को लेर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि खुले में मांस बिकने से क्षेत्र में बुरा प्रभाव पड़ता है। नियम से पहले से लागू है और नियम कड़ाई से लागू हों, इसके लिए मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किए हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने चित्रकूट में गुरु महाराज युवराज स्वामी के द्वारा वैदिक एंव संस्कृत विद्यापीठ स्थापित किया जा रहा है। जिसमें 5वीं से लेकर 12वीं तक पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारे सनातन को मजबूत करने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ है। इससे इसको और मजबूत मिलेगी। नए मंत्री परिषद में शामिल होकर इस विद्यापीठ का लोकार्पण करने के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है।
नई सरकार की गठन के बाद राजधानी भोपाल में 3 आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र ठाकुर कथित हमले के आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिराया गया है। इस कार्रवाई को लेकर जब मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला से पूछा गया कि क्या इस सरकार में भी बुलडोजर का कार्रवाई होगी,तो उन्होंने कहा कि जहां पर भी सरकार जमीन पर अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे पर इसी प्रकार से कार्रवाई होती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications