लाड़ली बहना योजना: आयु सीमा 23 से 21 करने पर 5700 करोड़ बढ़ेगा बजट
Ladli Bahana Yojana: मप्र सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बीते 10 जून को लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करते हुए जबलपुर में घोषणा की थी कि योजना में अभी विवाहित महिलाओं की उम्र 23 साल रखी गई है, अब यह उम्र वे 21 साल करने जा रहे हैं। इसमें जो पात्र हितग्राही बढ़ेंगे उनके लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यता होगी। प्रदेश महिला बाल विकास विभाग ने सरकार को इसके लिए 5700 करोड़ का अतिरिक्त बजट मांगा है। बता दें कि पहले चरण में सवा करोड़ महिलाओं को 1210 करोड़ रुपए बांटा गया है।

Recommended Video
मप्र शासन द्वारा तैयार की गई लाड़ली बहना योजना के नियमों के तहत योजना के प्रथम चरण में पात्र होने की न्यूनतम उम्र 23 साल रखी गई थी। योजना लांच होते ही सीएम ने घोषणा करते हुए यह आयु सीमा घटकर 21 साल कर दिया है। इससे योजना का बजट 5700 करोड़ रुपए और बढ़ सकता है। इस बढ़ते बजट का प्रस्ताव महिला एवं बाल विकास विभाग ने सरकार को भेजा है। अभी योजना का सालाना बजट कुल 8 हजार करोड़ रुपए रखा गया था।
सवा करोड़ महिलाओं को 1210 करोड़ ट्रांसफर
बता दें कि 10 जून को पहली किस्त के रूप में सीएम ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में लगभग 1210 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। आगे लिमिट बढ़ने और साल भर की किस्तों के हिसाब से विभाग ने 5700 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। हालांकि प्रस्ताव वित्त विभाग में जाने से पहले स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications