लाड़ली बहना योजना में अब 23 की जगह 21 साल की विवाहिताओं को भी लाभ मिलेगा...
प्रदेश के मुखिया ने लाड़ली बहनों को एक और सौगात देते हुए योजना में उम्र के बंधन को कम करते हुए 21 साल करने की घोषणा की है। अभी 23 साल की शादीशुदा महिलाएं ही पात्र थीं, लेकिन अब 21 साल की नव विवाहिता भी पात्र होंगी।
सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना की राशि हस्तांतरित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि बच्चियों का विवाह 21 साल की उम्र में हो जाता है। इसलिए योजना में पात्रता की उम्र 23 से घटाकर 21 साल कर रहे हैं। नववधुओं को भी लाभ मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लांच करते और योजना की 1-1 हजार रुपए की राशि खातों में ट्रांसफर करते हुए योजना से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि अभी तक 23 साल या उससे ज्यादा की जो बहने शादीशुदा होती थीं, उनको लाभ मिलता था, लेकिन कन्यादान योजना में 21 साल में शादी हो जाती है, अब उनको भी योजना में लाभ दिया जाएगा।

आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा
सीएम शिवराज ने ने कहा कि मेरी बहनों आगे बढ़ो। आज का दिन महिलाओं के जीवन में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। हम रोएंगे नहीं, आंसू पोंछ लें, हम आर्थिक सक्षम होंगे, परिवार बनाएंगे, आगे बढेंगे। हमारी बहनों के खाते में हर महीने अभी हजार रुपए राशि आएगी, बाद में इसको बढ़ाकर धीरे-धीरे 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications