CM नाराजः लाड़ली बहना योजना की कांग्रेस नेता ने की काॅपी, भाजपा पार्षद पर गिरी गाज, एमआईसी से बेदखल
सीएम की नाराजगी के बाद सागर में भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य शैलेष केशरवानी को महापौर ने तत्काल एमआईसी से हटा दिया है। उनके भाई व कांग्रेस नेता द्वारा लाड़ली बहना योजना व तीर्थ दर्शन योजना को काॅपी किया जा रहा था।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में अपात्र और 23 साल से कम तथा 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने अपनी योजना प्रारंभ की है। इसकी शुरूआत चंद रोज पहले सागर में शुरू हुई। कांग्रसे जिला कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी ने ऐसी महिलाओं को 1500-1500 रुपए भी खातों में दिए। मामला सीएम तक पहुंचा तो उन्होंने वीसी इशारों में इस पर नाराजगी जताई। असर तुरंत हुआ और कांग्रेस नेता के बड़े भाई व भाजपा पार्षद शैलेष केशरवानी को रविवार को महापौर संगीता तिवारी ने मेयर इन काउंसिल से हटा दिया।
शहर की सरकार में रविवार को अचानक बदलाव हो गए हैं। महापौर संगीता तिवारी की परिषद में तिलकगंज वार्ड पार्षद शैलेष केशरवानी को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विकास से हटा दिया है। उनकी जगह बाघराज वार्ड से पार्षद चुने गए राजकुमार पटेल को एमआईसी में जगह दी गई है। हालांकि छुट्टी के दिन हुए अचानक बदलाव के पीछे के कारणों को कई समीकरण को जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन चर्चा यह भी है कि भोपला तक संगठन में कई मामलों के पहुंचने के बाद शविार को ही शैलेष को हटाने का इशारा हो गया था। इसके पीछे का एक कारण शैलेंष के कांग्रेसी भाई अखिलेश मोनी केशरवानी, जो कांग्रेस में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हैं, उनसे जोड़कर देखा जा रहा है।
अपात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपए भी दिए
दरअसल हाल ही में अखिलेश मोनी केशरवानी ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना की तर्ज पर कुछ महिलाओं को 1500-1500 रुपए उनके खातों में डाले थे। जिसके दो दिन बाद शैलेष को हटा दिया गया है। हालांकि चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री योजना के तहत उनके परिवार द्वारा तीर्थ योजना की तरह उनके परिवार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना भी शुरू की है। इसकी बात भी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंची है।
Recommended Video

वीडियो कांफ्रेंस की बैठक में इशारा हो गया था
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहानने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की थी। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को कापी करने की बात भी सामने आई थी। हालांकि बैठक में सीएम ने स्पष्ट रूप से क्या कहा, अधिकारियों ने क्या जवाब दिए, इसको लेकर स्पष्ट रूप से कोई बात खुलकर बाहर नहीं आ सकी है। हालांकि इस तरह से शैलेष को एमआईसी से हटाने की कार्रवाई हुई है, उससे स्पष्ट है कि सीएम की नाराजगी के बाद आनन-फानन में यह निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications