Kuno National Park: कूनो में आए नए मेहमान, नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म
Kuno National Park: मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पहले भी ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से तीन शावकों की मौत हो चुकी है।
Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
कूनो की मेडिकल टीम के अनुसार, नवजात शावकों का स्वास्थ्य ठीक है और उनकी देखभाल की जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका इसका वीडियो X पर शेयर किया है। बताते चले की बीते दिनों मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।

जानकारी मुताबिक इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। लेकिन तीन शावकों की मौत हो गई थी एक ही जिंदा बच पाया था। तब कूनो प्रबंधन ने शावकों की मौत की वजह भीषण गर्मी को बताया था। ज्वाला को पहले शियाया के नाम से जाना जाता था बाद में इसका नाम ज्वाला रखा गया था।
कूनो नेशनल पार्क में पिछले एक माह में अबतक 6 शावकों का जन्म हो चुका है। नामीबिया से आई मादा चीता ज्वाला ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जबकि, बीते दिनों मादा चीता आशा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था।
तीन जनवरी को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें से सभी चीते स्वस्थ हैं और KNP की टीम उनकी खास देखभाल कर रही है। कूनो नेशनल पार्क में अब धीरे-धीरे चीतों का कुनबा बढ़ रहा है।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा 'कूनो के नए शावक, ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने 3 शावकों को जन्म दिया है। यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद एक और अच्छी खबर है। सभी वन्यजीव वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीवन बढ़ता रहे। प्रोजेक्ट चीता सफल हो।












Click it and Unblock the Notifications