कूनो नेशनल पार्क में बनेगी देश की पहली चीता सफारी, फॉरेस्ट फेस्टिवल का CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क चीता सफारी बनाई जाएगी। देश की पहली चीता सफारी होगी। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने सैद्धांतिक परमिशन दे दी है। कूनो पार्क प्रबंधन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजेगा। इसकी पुष्टि पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) असीम श्रीवास्तव ने की है।

डीपीआर को मंजूरी के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। चीता सफारी में 2 वर्ष का समय लग सकता है। शुरुआती आकलन में 50 करोड़ की लागत आंकी है। चीता सफारी का क्षेत्र 181.17 हेक्टेयर होगा, जिसमें 124.94 कूनो वनमंडल का वन क्षेत्र होगा। सफारी में 4 से 6 चीते छोड़े जाएंगे।

Kuno National Park Cheetah Safari

प्रोजेक्ट को चीता सफारी कम टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर कम इंटरप्रिटेशन सेंटर (चीता सफारी सह पर्यटक सुविधा केंद्र सह व्याख्या केंद्र) नाम दिया है।

सैलानियों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी। चीतों की जानकारी देने के लिए व्याख्या केंद्र स्थापित होगा, जिसमें पर्यटक चीता प्रजाति की स्थिति और इतिहास जान पाएंगे।

कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल रविवार से कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मप्र पर्यटन बोर्ड की ओर से कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल मनाएंगे। रविवार को शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। इसके लिए रानीपुरा में निजी कंपनी ने टेंट सिटी तैयार की है। फेस्टिवल 23 दिसंबर तक चलेगा। हॉट एयर बैलून, पैरामोटरिंग, जंगल सफारी जैसी गतिविधियां होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+