Kuno national park: चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर नहीं बन सकी सहमति, करना होगा अभी और इंतजार

कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में अभी नहीं छोड़ें जाएंगे चीते, चीता टास्क फोर्स की तीसरी बैठक में हुआ निर्णय, बड़े बाड़ें को और दुरुस्त करने के दिए समिति ने निर्देश, 7 नवंबर तक का दिया समय

Kuno national park में चीतों का फिलहाल दीदार नहीं हो सकेगा। इसके लिए अभी पर्यटकों को और इंतजार करना होगा क्योंकि चीता टास्क फोर्स समिति द्वारा अभी तक चीतों को बड़े-बाड़े में छोड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अब तक चीता टास्क फोर्स समिति की तीन बार बैठक हो चुकी है लेकिन यह कहना अभी मुश्किल है कि चीतों के दीदार कब तक होंगे।

गुरुवार को हुई थी चीता टास्क समिति की बैठक

गुरुवार को हुई थी चीता टास्क समिति की बैठक

चीता टास्क समिति की तीसरी बैठक गुरुवार को आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए 6 सदस्यीय दल कूनो नेशनल पार्क पहुंचा था। बैठक में चीतों के बड़े-बाड़े को लेकर चर्चा की गई एवं चीतों के बारे में अन्य जानकारियां ली गईं।

बड़े-बाड़े को अभी और दुरुस्त करने का लिया गया निर्णय

बड़े-बाड़े को अभी और दुरुस्त करने का लिया गया निर्णय

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि बारिश की वजह से जो बड़ा बाड़ा क्षतिग्रस्त हो गया था उसे अभी और दुरुस्त किया जाए। बड़े-बाड़े में रोशनी की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही टूटी हुई फेंसिंग तार को भी सही किया जाए और बड़े-बाड़े का सैनिटाइजेशन भी किया जाए।

7 नवंबर तक मरम्मत का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

7 नवंबर तक मरम्मत का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चीता टास्क फोर्स समिति द्वारा बड़े-बाड़े को दुरुस्त करने के लिए 7 नवंबर तक की समय सीमा दी गई है। 7 नवंबर तक बड़े-बाड़े की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होगीं। इसके बाद ही चीतों को बड़े-बाड़े में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री ने छोड़े थे चीते

17 सितंबर को प्रधानमंत्री ने छोड़े थे चीते

17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीते छोड़े थे। इन चीतों में 5 मादा चीते और तीन नर चीते थे। चीतों क्वारंटाइन का समय पूरा हो चुका है अब चीतों को बड़े-बाड़े में छोड़ने का निर्णय लेना बाकी रह गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+