Kuno National Park से फिर भागी चीता 'आशा', हाईवे और बस्ती से 3 किलोमीटर दूर जमाया डेरा
चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया से कूनो लाई गई पहली मादा चीता आशा एक बार फिर कूनो पार्क एरिया से बाहर भाग गई है। बीते 48 घंटों से वह टिकटोली और मोरावन इलाके में बस्ती से करीब 3-4 किलोमीटर इलाके में डेरा जमाए है।

कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा (Female Cheetah Aasha) एक बार फिर पार्क एरिया से बाहर निकल गई है। शनिवार-रविवार की रात को वह पार्क के कोर एरिया को छोड़कर बाहर निकल गई। फिलहाल वह जहां मौजूद है, वहां से नेशनल हाईवे करीब 3 किलोमीटर दूर है तो बस्ती की दूरी करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर है।
चीता प्रोजेक्ट (Cheetah Project) के तहत कूनो लाई गई मादा चीता आशा बीते बार-बार कूनो नेशनल पार्क के कोर एरिया से बाहर निकल जाती है। बीते महीने तो वह अपने जोड़ीदार नर चीता पवन (ओबान) के पीछे-पीछे निकल गई थी। करीब डेढ़ हफ्ते बाद वह वापस लौटी थी। रविवार तड़के उसकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए कूनो की ट्रेकिंग टीमें बफर जोन इलाके में पहुंची। यहां पर चीता आशा ने टिकटोली और मोरावन गांव के पास डेरा डाल रखा है। उसकी लोकेशन से आबादी वाला इलाका करीब 4 किलोमीटर के आसपास है, तो हाईवे से करीब 2 से 3 किलोमीटर अंदर के इलाके में है।
Recommended Video
पार्क प्रबंधन के अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल आशा को किसी तरह का खतरा नहीं है। पूर्व में वह इस इलाके को एक्सप्लोर कर चुकी है। वह इलाके से परिचित है। यदि वह हाईवे या आबादी की तरफ जाती है तो फिर चिंता बढ़ने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications