Cheetah Project kuno: बारिश में चीतों की चिंता, ट्रैकिंग टीम को होगी दिक्कत! जंगल में छोड़ने हैं 6 चीते

कूनो नेशनल पार्क में अब विदेशी चीतों की चिंता ज्यादा करना होगी, कारण खुले जंगल में अभी तक ​तो ट्रैकिंग टीम 24 घंटे चीतों पर नजर रखती रही है, लेकिन बारिश में यह काम कठिन होगा। हालांकि पिछले दिनों स्टाफ को चीता विशेषज्ञों ने इस संबंध में ट्रेनिंग भी दी थी। कुल बचे 18 चीतों में से 9 चीतों बड़े बाड़े में तो 9 चीते फ्री रेंज में घूम रहे हैं।

cheetah-in-kuno

कूनो प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में फिलहाल नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए कुल 9 चीते मौजूद हैं। इनमें से 6 चीतों को अब पार्क के खुले जंगल में आजाद करना है। इसको लेकर करीब 1 महीने से कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन चीता प्रोजेक्ट के आला अधि​कारियों व विशेषज्ञों की तरफ से अनुमति नहीं मिल सकी है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान एक साथ 15 चीतों पर नजर रखना, उनकी लोकेशन ट्रैस करना, यदि कोई चीता कोर जोन से बाहर चला जाए तो उसके पीछ-पीछे टीमें दुर्गम इलाकों तक कैसे जाएंगी। हालांकि इस संबंध में फिलहाल प्रबंधन के अधिकारी ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

Recommended Video

      कूनो में चीतों को मिले भारतीय नाम

      यह भी पढ़ें: नौरादेही: टाइगर अभी जिंदा है! बाघ N-3 टाइगर बाड़े के पास मिला, टेरेटरी फाइट के बाद जंगल में चला गया था

      चीता पवन और आशा कोर-बफर से बाहर जा चुके हैं
      बता दें कि कूनो नेशनल पार्क चीतों के लिए सबसे मुफीद है, लेकिन बीते महीनों में नामीबियाई चीता पवन और उसकी गर्लफ्रेंड आशा तीन दफा कूनो के कोर एरिया और बफर एरिया से बाहर जा चुके हैं। आशा तो हफ्ते-दस दिन में वापस आती रही, लेकिन चीता पवन को बार-बार ट्रैंकुलाइज कर वापस लाना पड़ा। फिलहाल पवन को फ्री रेंज से वापस निकालकर बड़े बाड़े में रखा गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+