Kuno National Park: चीतों की वंशवृद्धि के लिए ज्वाला, सवाना और नर चीते को बाड़े में रहना होगा

कूनो नेशनल पार्क में मार्च में 4 शावकों को जन्म देने वाली मादा चीता ज्वाला सहित सवाना और दक्षिण अफ्रीकी नर चीते को यहां वंशवृद्धि कराने के लिए बड़े बाड़े में रखा जाएगा। बाकी को फ्री रेंज में छोड़ने की तैयारी की जा रही है

चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला, सवाना और एक नर चीता जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था, उसे वंशवृद्धि के लिए चुना गया है। इन चीतों को फिलहाल यहां बड़े बाड़े में रखा जाएगा, ताकि ये चीतों का वंश बढ़ा सकें।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 20 चीतों में से कुल 17 चीते कूनो में मौजूद हैं। इनके अलावा मादा चीता ज्वाला का एकमात्र बचा शावक मौजूद है। वर्तमान में 9 चीतों को बड़े बाड़े में रखा गया है। अब इनमें से 6 चीतों को इसी महीने जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चीता प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

Recommended Video

    Kuno National Park: सुरक्षित हैं भारत की धरती पर जन्मे 'नन्हें चीते', मां संग मस्ती करते दिखे
    cheetah in india

    यह भी पढ़ें: Kuno National Park में बमुश्किल बचे इकलौते चीता शावक को अपनी मां ज्वाला से जान का खतरा

    छह वर्ग किलोमीटर के बाड़े में रहेंगे तीनों चीते
    कूनो प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यहां बनाए गए 6 वर्ग किलोमीटर के बड़े बाड़े में दो मादा चीता ज्वाला और सवाना को रखा जाएगा। इनके साथ मिलन के लिए नर चीता रखा जाएगा, इसके चिन्हित कर लिया गया है। बता दें कि बीते दिनों चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमेन राजेश गोपाल व अन्य सदस्य कूनो पहुंचे थे। वहीं केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी यहां भ्रमण करके चीता प्रोजेक्ट का रिव्यू कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+