Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: IAS अधिकारी राजेश राजौरा और संजय शुक्ला को सीएम सचिवालय का क्यों मिला जिम्मा, जानिए वजह

MP News: जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया है। डॉ राजेश राजौरा 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वहीं संजय शुक्ला 1994 बैच के IAS है।

डॉ राजौरा को सीएम सचिवालय में जिम्मेदारी क्यों

राजौरा का लंबे समय कृषि और गृह विभाग में बीता है। वही संजय शुक्ला ने ऊर्जा, पीएचई और उद्योग विभाग में अपनी सेवाएं दी है। राजौरा को सीएम सचिवालय में पदस्थ किए जाने के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के अगले मुख्य सचिव के रूप में राजेश राजौरा की ताजपोशी की जा सकती है।

Know why IAS officers Rajesh Rajoura and Sanjay Shukla got the responsibility of CM Secretariat

अपर मुख्य सचिव राजौरा को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किए जाने के बाद यह ते है कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था अब सीएम सचिवालय से संचालित होगी और बेहतर परफॉर्मेंस दिए जाने वाले अफसर को प्रमुख जिम्मेदारी देने के लिए सलाह मशविरा अब सीएम सचिवालय से ही दिया जाएगा।

यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की पदस्थापना की गई है राजौरा 2004 में सिंहस्थ के समय उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। अब 2028 में अगला संघास्त होना है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूरी सरकार का फोकस अब उज्जैन में होने वाले अगले संघर्ष को देशभर में लोकप्रिय करने और श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने का है। संघर्ष को लेकर बनाई गई टास्क फोर्स में भी राजेश राजौरा है।

Know why IAS officers Rajesh Rajoura and Sanjay Shukla got the responsibility of CM Secretariat

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संभाला कार्यभार

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव बनाए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। कम यादव ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनसे बेहतर परफॉर्मेंस देने को कहा सीएम हाउस में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारियों ने भी एक्स और स को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

CM से मुलाकात के बाद एक्स और स ने मंत्रालय जाकर कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों से मुलाकात की सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी प्रशासनिक गलियारों में यह भी हलचल है कि राजोरा को कम का अक्स बनाए जाने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि अब आगे उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मैदानी अफसरों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग

वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने बताया कि दोनों परफॉर्मर आईएएस को सीएम सचिवालय लाने से मैदानी अफसरों की कड़ी मॉनिटरिंग भी सीएम सचिवालय करेगा। जिसके आधार पर प्रदेश में सुशासन लाने और मध्य प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने प्रदेश की इकोनॉमी को मजबूत करने की कवायत की जाएगी। मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीर राणा का बड़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है, ऐसे में उनके बाद अगले मुख्य सचिव के पद पर योग्य और जिम्मेदार अधिकारी की पदस्थापना की कवायद शुरू होना है।

सीएम सचिवालय में अब 8 IAS

मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव के पद पर राजेश राजौरा और मुख्य सचिव के पद पर संजय शुक्ला की पदस्थापना के बाद यहां दो प्रमुख सचिव सहित 8 आईएएस अधिकारी हो गए हैं। राघवेंद्र सिंह पहले ही उद्योग विभाग के साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ हैं। इसके अलावा आप भारत यादव आयुक्त नगरी प्रशासन के साथ कम के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अविनाश लवानिया और चंद्रशेखर बालिंबे दो अपर सचिव यहां पदस्थ हैं। अंशुल गुप्ता और अदिति गर्ग को उपसचिव बनाकर यहां पदस्थ किया गया हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कमल सोलंकी सहित कुछ अन्य अधिकारी भी यहां पदस्थ हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+