शिवपुरी: स्कूल के बस्ते में हाथ डालते ही फन उठाकर खड़ा हो गया किंग कोबरा

शिवपुरी में दसवीं कक्षा की छात्रा के स्कूल बैग में निकला किंग कोबरा, स्कूल में मच गया हड़कंप

शिवपुरी, 22 सितम्बर। शिवपुरी में दसवीं की एक छात्रा ने स्कूल पहुंचकर जैसे ही अपने बस्ते में हाथ डालकर किताबें निकालना चाहा तो अचानक बस्ते से किंग कोबरा फन निकालकर सामने खड़ा हो गया। यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। बड़ी मुश्किल से स्कूल के शिक्षकों ने हिम्मत करके किंग कोबरा को बच्चे के बस्ते से बाहर निकाला, तब कहीं स्कूल के स्टाफ को चैन की सांस मिली।

हतलव गांव के स्कूल में पहुंची थी दसवीं की छात्रा

हतलव गांव के स्कूल में पहुंची थी दसवीं की छात्रा

मतलब गांव के स्कूल में दसवीं की छात्रा उमा रजक अपना स्कूल का बस्ता लेकर पढ़ने के लिए गई थी स्कूल में पहुंचकर उमा ने पढ़ाई करने के लिए किताब निकालने बस्ती के अंदर हाथ डाला तो उमा को एहसास हुआ कि उसके बस्ती के अंदर किताब के अलावा कुछ और भी रखा है। उमा ने जब बस्ती के अंदर हाथ डालकर बस्ते का मुंह खोला तो बस्ती से निकलकर किंग कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो गया।

किंग कोबरा को देखकर स्कूल में मच गई भगदड़

किंग कोबरा को देखकर स्कूल में मच गई भगदड़

जैसे ही बस्ते के बाहर निकलकर किंग कोबरा ने फन फैलाकर फुंकार मारी तो बच्चों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद शिक्षक भी सहम गए। इसके बाद किंग कोबरा वापस बस्ते के अंदर घुस गया। यह देखकर कक्षा में मौजूद शिक्षक ने बस्ते की चेन लगाकर उसे बंद कर दिया।

स्कूल से बाहर आकर बस्ते की खोल दी चैन

स्कूल से बाहर आकर बस्ते की खोल दी चैन

स्कूल के शिक्षक ने बस्ते की चेन बंद करके बस्ते को बाहर लाकर स्कूल के बाहर बस्ते की चेन खोल दी लेकिन इसके बाद भी किंग कोबरा बस्ते के बाहर नहीं आया। शिक्षक ने बस्ते को झटक कर उसकी पूरी किताब निकाल दी और बस्ते को झटकना शुरू कर दिया। जिसके बाद किंग कोबरा बस्ते के बाहर आ गया।

बस्ते से बाहर आकर पत्थर के नीचे घुस गया किंग कोबरा

बस्ते से बाहर आकर पत्थर के नीचे घुस गया किंग कोबरा

बैग से निकलकर किंग कोबरा बाहर आ गया। इसके बाद किंग कोबरा फुंकारता हुआ एक पत्थर के नीचे घुस गया। इसके बाद किसी को भी किंग कोबरा दिखाई नहीं दिया। किंग कोबरा के जाने के बाद स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+