Khargone News: बंदूक की नोक पर नवविवाहिता की किडनैपिंग, पति के सामने पत्नी को उठा ले गए बदमाश
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला को 6 बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में उठा ले गए।
जब इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त पति-पत्नी घर पर अकेले थे। इस दौरान बदमाशों ने पति कनपटी पर बंदूक तान दिया और पत्नी को किडनैप कर लिया। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

यह पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव का है। जितेंद्र सिसोदिया और उसकी पत्नी अनिता मांडवी गांव में घर पर थे। इसी दौरान बदमाशों ने महिला को जबरदस्ती किडनैप कर लिया।
पति ने बताया कि आरोपी आकाश ने उसके सिर पर बंदूक रखकर मारने की धमकी दी। फिर बंदूक की नोंक पर उसकी पत्नी को किडनैप कर ले गए। इसी दौरान बदमाशों का पीछा कर रहे ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला के परिजन ही किडनैपर्स थे। युवक और युवती दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने दो महीने पहले ही पंचों की उपस्थिति में लव मैरिज की थी। इस लव मैरिज से परिजन नाखुश थे। जब दोपहर 3 बजे के आसपास पति-पत्नी घर पर अकेले थे, तभी आकाश अपने पांच साथियों के घर आया और बंदूक की नोंक पर नवविवाहिता को किडनैप कर लिया।
इधर खरगोन के एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने जानकारी दी की बुरहानपुर जिले के सुक्ता गांव के आकाश और उसके पांच साथियों ने महिला को किडनैप कर लिया था। पुलिस ने अबतक 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications