Khargone News: महिला सफाईकर्मियों ने थाने में घुसकर किया ये कांड, पुलिस देखती रह गई दे दना दन
Khargone News: खरगोन जिले के भीकनगांव में थाने के अंदर सफाई दारोगा के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। महिला सफाई कर्मचारियों ने एक मामूली विवाद के बाद नगर परिषद के सफाई निरीक्षक की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल नगर परिषद भीकनगांव के सेनेटरी इंस्पेक्टर मयंक जैन ने सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए भरत नामक युवक को निर्देश दिए थे। भरत ने अपनी तबीयत का हवाला देते हुए मन कर दिया था। इस पर ट्रेंचिंग ग्राउंड में मयंक जैन, दरोगा अंतिम रावत, गोपाल घाटे, ड्राइवर गोलु वारे और सफाई निरीक्षक लखन की उपस्थिति में दोनों पक्षों में विवाद शुरु हुआ।

भरत ने इस दौरान फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। इन लोगों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ जमकर मारपीट शुरु कर दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उधर भरत की गर्भवती पत्नी सिमरन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति को छुट्टी नहीं दी जा रही थी। वहीं मयंक जैन व अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ भी मारपीट की है। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। छुट्टी की बात को लेकर ये विवाद बवाल बन गया औक थाने में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरु हो गई।
यहां भरत की पत्नी सिमरन और अन्य महिलाओं ने थाने के अंदर मयंक जैन को पकड़ लिया और उसके साथ फिर से जमकर मारपीट की। थाने के अंदर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने पर एसडीएम बीएस कनेश सहित एसडीओपी राकेश आर्य और प्रभारी सीएमओ थाने पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौते का भी प्रयास किया गया। इस मामले में सफाई कर्मियों ने बर्खास्त किए गए 20 सफाई कर्मियों को फिर से बहाल करने की मांग की है।
थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि यदि दूसरा पक्ष शिकायत करेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भीकन गांव थाने पर काफी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications