राहुल गांधी की जड़े भारत में नहीं इटली में हैं, शिवराज बोले- इंडी का पीएम धन्नू, पन्ना, जुम्मन कौन बनेगा

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता सैम पित्रोदा हर दिन पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं। एक बार कहा कि, विरासत टैक्स लगना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि माता-पिता की मौत के बाद उनकी सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खाते में चला जाएगा और 45 प्रतिशत ही उनके बच्चों को मिलेगा।

हमारे भारत में तो गरीब, मजदूर भी अपना पेट काट-काटकर अपने बच्चों के लिए कुछ बचा पाते हैं, और कांग्रेस उनसे ये भी छीन लेना चाहती है। अब कांग्रेस और सैम पित्रोदा कह रहे हैं कि, "नॉर्थ ईस्ट के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं। दक्षिण के लोग "दक्षिण अफ्रीका जैसे लगते हैं। अलग भाषा, अलग भेष फिर भी अपना एक देश।

Khandwa Shivraj Singh Chauhan fiercely targeted Rahul Gandhi and Congress India alliance

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत का विचार, भारत की धरती, भारत की माटी, भारत की परंपरा, भारत के जीवनमूल्यों को खत्म करना चाहती है, क्योंकि राहुल गांधी की जड़े भारत से नहीं इटली से जुड़ी हुई हैं, वो भारत को जानते ही नहीं हैं।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए लगातार पूरे प्रदेश में दौरा कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। गुरूवार को पूर्व सीएम ने खंडवा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में तीन विधानसभा क्षेत्र मांधाता, पंधाना और नेपानगर में चुनावी सभाएं की।

Khandwa Shivraj Singh Chauhan fiercely targeted Rahul Gandhi and Congress India alliance

कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि, जीतने के बाद श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि, आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि, धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा। अब गर्मियों में हम मटका खरीददने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल ही चुनेंगे। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Khandwa Shivraj Singh Chauhan fiercely targeted Rahul Gandhi and Congress India alliance

लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी का सफर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में बेटा-बेटी में भेदभाव होते देखा था, बहनों की दुख-दर्द और तकलीफ देखी थी, तब मन में बहुत पीड़ा होती थी। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर आज 50 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। फिर कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई। स्थानीय निकाय में बहनों को 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। फिर आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने तो बहनों का जीवन ही बदल दिया। बहनों को मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा दिया लेकिन ये सफर यहीं नहीं रूकने वाला है। अब लखपति बहना का सफर पूरा करना है। लखपति बहना मतलब घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से ज्यादा हो। स्व-सहायता समूह के माध्यम से मध्यप्रदेश में अभी 15 लाख बहनें लखपति बन चुकी है और मोदी जी ने 3 करोड़ लखपति बहनों का लक्ष्य रखा है।

मामा धूमधाम से जीतने वाले हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता जनार्दन से संवाद करते हुए कहा कि, मैं आपका अपना हूं और जनता ही मेरी भगवान है। जब तक मेरी साँसे चलेंगी, आपके लिए चलेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत सम्मान दिया है और अब मामा दिल्ली जा रहा है, लेकिन छोड़ूंगा नहीं, दिल्ली से भी आपके लिए आऊंगा। उन्होंने कहा कि, विदिशा में चुनाव हो गए, मामा धूमधाम से जीतने वाले हैं, दिल्ली जाकर भी मैं आप सभी को भूल नहीं सकता, क्योंकि ये जनता ही अपनी साथी है। पूर्व सीएम ने कहा कि, मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि, यहां विधायक और सांसद तो सेवा करेंगे ही और जब जरूरत पड़ेगी मामा शिवराज सिंह भी आपकी सेवा कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+