MP News: उतर गया TI की आशिकी का भूत, SP ने किया निलंबित, जांच के आदेश
Khandwa News: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। खंडवा जिले की एक युवती ने हरसूद के थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी ने युवती की शिकायत पर एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
हरसूद थाना क्षेत्र में एक युवती ने खंडवा एसपी को लिखित आवेदन दिया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी द्वारा उसके साथ लगातार छेड़छाड़ और साइबर स्टॉकिंग (पीछा) किया जा रह था। इस पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है।

लड़की ने एसपी मनोज कुमार राय के पास हरसूद टीआई अमित कोरी की शिकायत की थी। शिकायत के दौरान मोबाइल पर दर्ज सारे रिकार्ड बतौर सबूत एसपी के सामने पेश किए।
पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी सोशल मीडिया पर स्टॉकिंग करते थे। वह बार-बार मैसेज करते थे। सोशल मीडिया फेसबुक पर ब्लॉक किया, तो इंस्टाग्राम पर मैसेज व वीडियो कॉल करने लगे। दोनों प्लेटफार्म पर ब्लॉक किया तो वह घर के चक्कर लगाने लगे।
थाना प्रभारी अपने साथ रहने के लिए लगातार दबाव बनाए रहा है। परेशान होकर युवती एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बतायाकी मंगलवार को एक महिला अपनी बच्ची के साथ आई थी। उन्होंने बताया था कि हरसूद थाना प्रभारी द्वारा उनकी बच्ची को ऑनलाइन प्लेटफार्म से ना चाहते हुए भी मैसेज किए गए। जिसके कुछ सबूत भी इनके द्वारा दिए गए हैं।
गंभीर शिकायत थी, एक बालिका जो 22 वर्षीय है। तत्काल एक्शन लेते हुए हरसूद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर गया दिया है। साथ ही एडिशनल एसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications