MP News: नौकरी जाने से गुस्साए ड्राइवर ने CMO पर चलाई गोली, बचाने आए कर्मचारी का फोड़ा सिर

khandwa news: मध्य प्रदेशके खंडवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरसूद नगर परिषद के सीएमओ दफ्तर में सोमवार को दोपहर में फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। पिस्टल लेकर पहुंचे डेली वेजेज पर काम करने वाले ड्राइवर ने महिला सीएमओ के आते ही ताबड़तोड़ 3 राउंड फायर कर दिया है।

आरोपी ने देशी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया है। गनीमत रही कि इस फायरिंग की वारदात में सीएमओ बल बाल बच गईं। हालांकि बीच बचाव करने आया एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CMO Fire Khandwa fired from job

वारदात हरसूद सीएमओ कार्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे हुई है। मिली जानकारी अनुसार, सीएमओ मोनिका पारदी रोज की तरह अपने केबिन में काम कर रही थीं। इसी दौरान सीएमओ का ड्राइवर विशाल नामदेव अचानक केबिन में घुस गया। उसे दैनिक वेतनभोगी पर रखा गया था। उसने आते से ही देशी पिस्टल से सीएमओ पारदी पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज से परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि हमलावर ड्राइवर को डीजल चोरी एवं अन्य आरोपों के चलते नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इससे सीएमओ ने उसे बर्खास्त कर दिया था। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी विशाल नामदेव ने वारदात को अंजाम दिया। तीनों गोलियां दीवारों पर लगीं। गोलीबारी के दौरान कर्मचारी राकेश बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर वार किया।

राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी विशाल कार्यालय पर डेली बेसेस पर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। उसे कुछ माह पहले डीजल चोरी की शंका पर काम से निकाल दिया था। इसके बाद वह फिर से काम पर लौट आया। हाल ही उसे दोबारा डीजल चोरी की शंका पर निकाला गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द तारणेकर ने बताया कि आरोपी विशाल पुलिस हिरासत में है। उसे सीएमओ ने निलंबित कर दिया था। इससे उसने हमला कर दिया। हरसूद थाना पुलिस पूछताछ के जरिए यह पता लगाएगी कि उसे पिस्टल कहां से मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+