Khajurao: एविएशन के प्रशिक्षु विमानों की उड़ानों से खजुराहो मंदिरों को खतरा, रूट बदला

खजुराहो के मंदिर साइलेंट जोन व नो फ्लाइंग जोन में हैं। बीते दिनों खजुराहो एयरपोर्ट पर खुली एविएशन अकादमी के विमान इसके ऊपर से गुजर रहे थे। अब इनका रूट मंदिरों के विपरीत दिशा में किया गया है।

Khajurao खजुराहो मंदिरों को एविएशन के विमानों से खतरा


यूनेस्को की धरोहर में शामिल खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों को विमानों की आवाज से खतरा है। इस कारण मंदिर इलाके को नो फ्लाइंग जोन व साइलेंट जोन घोषित किया गया है। बीते दिनों खजुराहो एयरपोर्ट पर खुली एवियेएशन अकादमी के हल्के प्रशिक्षण विमान खजुराहो मंदिर पर लगातार उड़ान भर रहे थे। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग व मतंगेश्वर मंदिर समिति ने सख्त आपत्ति जताई थी। एयरपोर्ट अर्थारिटी और एएसआई व मदिर समिति के अधिकारियों के बीच बैठक कर मसले पर चर्चा की गई। अब विमानों को मंदिर के विपरीत दिशा से उड़ाया जाएगा।

जानकारी अनुसार खजुराहो एयरपोर्ट पर भारतीय पुरातत्व विभाग और एयरपोर्ट प्रबंधन व एविएशन अकादमी प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें मतंगेश्वर मंदिर समिति के लोग भी मौजूद थे। बैठक में खजुराहो के यूनोस्को की सूची में शामिल व एएसआई द्वारा संरक्षित मंदिरों के नो फ्लाइंग जोन में विमानों की आवाजाही, उड़ानों को लेकर चर्चा की गई है। एएसआई के अधिकारी महेंद्र पाल ने स्थानीय मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुछ दिनों से छोटे विमान मंदिरों के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने बता कि कामर्शियल विमान मंदिरों के ऊपर से कतई नहीं उड़ान भरते हैं, हां प्रशिक्षण अकादमी के विमान लो फ्लाइंग जोन में जरूर उड़ान भरते हैं।

Recommended Video

      Safest Seat In plane: Flight में कौन सी सीट होती है सबसे ज्यादा सुरक्षित | वनइंडिया हिंदी

      अकादमी विमानों का डायरेक्शन विपरीत दिशा में किा जाएगा
      बैठक में खजुराहो एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्ट पीके बोस ने एएसआई व अन्य लोगों को संतुष्ट करते हुए बताया कि एविएशन अकादमी के प्रशिक्षण विमानों को अब मंदिर समूह के विपरीत दिशा में उड़ाया जाएगा। उनका डायरेक्शन बदलने के निर्देश दे रहे हैं। नो फ्लाइंज जोन का उल्लंघन कतई नहीं होगा। सभी तरह के विमान इस नियम का पालन करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+