'लोकतंत्र की हत्या है', खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर बोले अखिलेश यादव

Khajuraho Lok Sabha seat: इंडिया गठबंधन को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। यहां की चर्चित खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की सपा उम्मीदवार मीरा दीप नारायण यादव का नामांकन कैंसिल हो गया है।

इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको सरेआम लोकतंत्र की हत्या करना बताया है। बता दें कि मीरा यादव के नामांकन पत्र पर सिग्नेचर नहीं होना पाया गया है। साथ ही मतदाता सूची में नाम को लेकर वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी भी नहीं लगाई गई थी। इसलिए पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन कैंसिल कर दिया है।

Khajuraho SP candidate form rejected

इंडिया गठबंधन की के तहत कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी को दी गई थी। इसे इंडिया गठबंधन के लिए बड़े नुकसान माना जा रहा है। बता दें कि खजुराहो सीट पर वीडी शर्मा सांसद हैं और पिछली बार बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव से पहले ही एक सीट माइनस हो गई है।

Recommended Video

    खजुराहो से VD शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ रही मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन रद्द,अब उठाएंगी यह कदम

    सरेआम लोकतंत्र की हत्या

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखने वाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भारतीय जनता पार्टी की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साज़िश रचते होंगे।

    भारतीय जनता पार्टी बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। इस मामले की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+