जी-20 समिट: सजने-संवरने लगा खजुराहो, पन्ना टाइगर रिजर्व भी जाएंगे विदेशी मेहमान
खजुराहो, पन्ना में जी-20 समूह की बैठकों व विदेशी मेहमानों के स्वागत किए सजाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों इंदौर में आयोजित बैठक में इसके निर्देश दिए थे।

India को जी-20 समूह की अध्यक्षता व मेजबानी मिली है। आगामी एक साल तक देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग विभागों के तहत बैठकें आयोजित होंगी, इनमें जी-20 समूह में शामिल देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मंत्री और अधिकारी शामिल होंगें। मप्र में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके लिए इंदौर, भोपाल सहित खजुराहो में भी बैठक आयोजित होंगी। जिला प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी भी विशेष विमानों के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा
देश-विदेश से आने वाले अधिकारी, डेलिगेट्स, प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री-मिनिस्टर हवाई मार्ग से खजुराहो पहुंचे। इसलिए एयरपोर्ट अथारिटी, नागरिक उड्यनन विभाग के अधिकारी यहां तैयारियों में जुटे हुए हैं। दिल्ली से अधिकारी खजुराहो आकर निरीक्षण कर चुके हैं।
तेंदुए के हलक में डंडा डालकर हत्या, वन चौकीदार का हाथ जकड़ लिया था
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन भी तैयारियों में जुटा है
मप्र सरकार ने विदेशी मेहमानों को पन्ना टाइगर रिजर्व के दीदार कराने का भी प्लान बनाया है। इसके लिए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन व जिला प्रशासन को पूर्व में निर्देश दिए गए थे, जिस कारण यहां जिला प्रशासन प्रमुख पर्यटन स्थलों व पन्ना टाइगर रिजर्व अपने यहां तैयारियों में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications