खजुराहो-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीड़ के चलते महिला यात्री का दम घुट गया, थम गई सांसें
Train में भीड़ होना आम बता है, लेकिन भीड़ के चलते और भीड़ के बीच फंसने से किसी महिला का मौत हो जाए, इस तरह का अजीब मामला बुंदेलखंड इलाके में खजुराहो-झांसी इंटरसिटी ट्रेन में सामने आया, जहां एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। उसे हरपालपुर स्टेशन पर उतारा गया, जहां सांसे थम चुकी थीं।

Madhya Pradesh के खजुराहो से झांसी चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में दीपावली सीजन के कारण भारी भीड़ चल रही है। ट्रेन के जनरल डिब्बे में भीड़ के बीच फंसने से एक महिला का दम घुट गया। जब बुजुर्ग महिला काफी देर तक निढाल रही और शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों ने देखा तो महिला बेहोश थी। लोगों की मदद से महिला के हरपालपुर स्टेशन पर उतारा गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। करीब 4 घंटे तक परिजन स्टेशन रोते-बिलखते रहे। बाद में स्टेशन ने महिला के शव को नौगांव भिजवाया गया।

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के दादरी थाना इलाके के महोबकंठ की रहने वाली बुजुर्ग 70 साल की बेनीबाई पाल अपने पति हरदयाल पाल, देवर मनमोहन व अन्य सदस्यों के साथ कुलपहाड़ स्टेशन से झांसी जाने के लिए खजुराहो-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुई थीं। ट्रेन में भारी भीड़ थी और पैर रखने तक की जगह बमुश्किल मिल पाई थी। भीड़ के चलते बुजुर्ग महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत होेने लगी। कुछ समय तो सब ठीक रहा, लेकिन परिजन ने देखा कि बेनीबाई के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है, वे निडाल होकर बैठी थीं। परिजन ने बाकी यात्रियों को उनकी हालत की जानकारी दी और अगले स्टेशन हरपालपुर में उन्हें ट्रेन से नीचे स्टेशन पर उतारा गया। यहां चैकअप कराया तो महिला की मौत हो चुकी थी। हालांकि ट्रेन आगे के सफर पर रवाना कर दी गई, लेकिन बेनीबाई का शव स्टेशन पर ही रखकर परिजन बिलाप करने लगे। स्टेशन प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन एंबुलेंस आने और मदद मिलने में करीब 4 घंटे लग गए।
जीआरपी व स्टेशन प्रबंधन की लेटलतीफी से चार घंटे बाद मिली एंबुलेंस
बेनीबाई के देवर और अन्य परिजन ने ट्रेन से उतरने ही घटना की जानकारी जीआरपी और स्टेशन प्रबंधक को दे दी थी, बावजूद इसके हरपालपुर में एंबुलेंस स्टेशन तक पहुंचने में करीब 4 घंटे का समय लग गया। इस दौरान परिजन हाथ-जोड़कर जीआरपी के पुलिसकर्मियों और स्टेशन के लोगों से मदद मांगते रहे। मामले में हरपालपुर थाना पुलिस ने मामला जीआरपी का बताकर हाथ खड़े कर दिए थे। करीब 4 घंटे बादएंबुलेंस आ सकी और शव को पीएम के लिए नौगांव अस्पताल भिजवाया जा सका। बहरहाल इस तरह का यह अपने आप में रेयर केस बताया जा रहा है, जब भीड़ के चलते ट्रेन में किसी यात्री का दम घुट गया हो।












Click it and Unblock the Notifications