'आदिवर्त' संग्रहालय: जनजातियों की संस्कृति-संस्कार और कला देखने 20 देशों के मेहमान पहुंचे
खजुराहो में बने आदिवर्त संग्रहालय को देखने के लिए जी-20 समिट की बैठक के लाए मेहमान पहुंचे थे। यहां मप्र की आदिवासी संस्कृति और परिवारों को बसाया गया है।

खजुराहो, जी-20 समिट, जी-20 सांस्कृतिक समूह की बैठकें, आदिवर्त संग्रहालय, जनजाति परिवार, मप्र के जातिय परिवार, खजुराहो में बसा गया आदिवासी जनजातियों का गांव, गांव पहुंचे विदेशी मेहमान, विदेशों से आया डेलीगेट्स आदिवर्त पहुंचा, जनजाति परिवार के आवास, संस्कृति, शिल्प कला, पूजा स्थल देखकर मेहमान गदगद

खजुराहो में आयोजित जी-20 देशों की समिट में आए विदेशी डेलीगेट्स मेहमानों ने शुक्रवार शाम आदिवर्त का विजिट किया। उन्होंने आदिवासियों की रहन-सहन, वेशभूषा को जाना और समझा तो वही आदिवासियों के आराध्य बाबा देव की उपासना स्थल, बैलेस चक्र, पामट्री, महुआ की लकड़ी पर उकेरे गये शिव-पार्वती और गणेश, गलबापजी, स्मृति स्तम्भ, भील, गौड़, भारिया, कोल, सहारिया, कोरकू और बेगा जनजातियों के रहन-सहन के घरों की सुन्दरता, रंगरोगन तथा दीवारों पर की गई सजावटों को भी मुग्ध होकर निहारा। लिखनदरा एक्जीबिसन, कुआं, बाउडी तथा शरीर के गुदने, महिलाओं द्वारा पहने जाने प्राचीन आभूषण, वस्त्र, वेशभूषा, पारिवारिक सामाजिक जीवन में उपयोग में लाए जाने वाले चूल्हे, बर्तन इत्यादि के बारे में गाइड के माध्यम से समझा और जिज्ञासाओं से जुड़े और प्रश्नों को रखकर समाधान प्राप्त किया।
Recommended Video
तिलक लगाकर किया स्वागत
प्रारंभ में आदिवर्त पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का वैदिक संस्कार और संस्कृति की परम्परा अनुसार आत्मीय स्वागत करते हुए उनके मस्तक पर कुमकुम तिलक लगाया गया और हाथ जोड़कर आभिवादन किया गया। विदेशी मेहमानों ने भी हाथ जोड़कर आभिवादन का उत्तर दिया। तहेदिल स्वागत होने पर जी-20 देशों के विदेशी डेलीगेट्स के चेहरे हार्दिक प्रसन्नता से खिल उठे।












Click it and Unblock the Notifications