Khajuraho: अंतरराष्ट्रीय पायलट ट्रेनिंग सेंटर शुरू, कमर्शियल और प्राइवेट लाइसेंस ट्रेनिंग कोर्स कर सकेंगे
देश-दुनिया के युवा अब बुंदेलखंड की पर्यटन नगरी खजुराहो में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले सकेंगे। यहां पर जेट सर्व ओला कंपनी ने पायलट प्रशिक्षण संस्थान का प्रारंभ कर दिया है। यह प्रदेश का पांचवा पायलट ट्रेनिंग सेंटर है।

Union Ministry of Civil Aviation के अधीन मप्र के खजुराहो एयरपोर्ट पर नई फ्लाइंग अकादमी (Flying Academy) प्रारंभ की गई है। 1 मार्च से अकादमी को विधिवत प्रारंभ कर पहला बैच प्रारंभ कर दिया गया है। अकादमी में छोटे विमानों से युवाओं को पायलट बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। खजुराहो एयरपोर्ट पर जेट सर्व ओला कंपनी प्रशिक्षण अकादमी का संचालन कर रही है। बीते रोज अधिकारियों ने विमानों की पूजा-पाठ कर अकादमी का शुभारंभ किया। प्लेन के पूजन के दौरान नारियल फोड़ा गया, फूलमाला चढ़ाई गई व प्लेन पर टीका लगाकर पूजन किया गया।

मध्य प्रदेश में सागर के ढाना, भोपाल, इंदौर और गुना के बाद अब बुंदेलखंड के दूसरे शहर खजुराहो में भी अंतर राष्ट्रीय स्तर की इंडियन फ्लाइंग अकादमी प्रारंभ हो गई है। बीते साल डॉयरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से अनुमति मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अकादमी स्थापित की गई है। बुंदेलखंड में पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंडियन फ्लाइंग एकेडमी स्थापित की गई है। दिसंबर से यहां प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। अकादमी में बुंदेलखंड सहित देश-विदेश से पायलट की ट्रेनिंग लेने वाले लोग आएंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के रेवेन्यु में भी बढोत्तरी होगी। यहां पर दो एकेडमी बनाई जानी वाली है। जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट फ्लायोला एविएशन एकेडमी एयरपोर्ट पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) और प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) ट्रेनिंग कोर्स करा रही है।
पहले के बैच के सात छात्रों ने भरी पहली उड़ान
खजुराहो एयरपोर्ट में पायलट ट्रेनिंग अकादमी जेट सर्व ओला के अधिकारियों की मौजूदगी में विधिवत प्रारंभ की गई। छोटे प्रशिक्षु विमानों का पूजन किया गया। पायलट ट्रेनिंग सेंटर में पांच प्लेन पर 3 घंटे की फ्लाइंग के साथ सात छात्रों ने हवा में सपनों की उड़ान भरी। बता दें किं फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से सुपर किंग एयर बी 200, किंग एयर सी90, सेसना 172 हवाई जहाज जब खजुराहो के आसमान में उड़ान भरी।












Click it and Unblock the Notifications