आर्मी में लेफ्टिनेंट बनीं करुणा सिंह, शादी के 40 दिन बाद पति विक्रमादित्य हादसे में हो गए थे शहीद

रतलाम। शादी के बाद मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि पति का साथ छूट गया। वैवाहिक जीवन महज 40 दिन जीया। इसके बावजूद ना करुणा सिंह टूटी और ना ही हिम्मत हारी। अब वो ही करुणा भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रही हैं। इंडियन आर्मी में इन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर पोस्टिंग मिलने वाली हैं।

Karuna Singh wife of martyr Dharmendra Singh Chauhan of Vikramaditya accident, will become lieutenant in army

Recommended Video

    Garima Abrol: पायलट पति की शहादत के एक साल में ही Airforce में शामिल हुई पत्नी | वनइंडिया हिंदी

    मूलरूप से लेफ्टिनेंट करुण सिंह के पति धर्मेंद्र सिंह चौहान युद्धपोत विक्रमादित्य हादसा 2019 में शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद करुणा आगरा के कॉलेज में प्रोफेसर थीं। फिर वहां से रतलाम आ गईं और सास को संभाला। छोटी ननद की शादी करवाई। रतलाम में ग्रुप कैप्टन इरफान के सुझाव पर करुणा ने पति की तरह इंडियन आर्मी ज्वाइन करने की ठानी।

    बता दें कि शहीद अधिकारियों की पत्नियों को एसएसबी द्वारा सीधा ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। फिर मार्च 2019 में रिटायर्ड कर्नल निखिल दीवानजी से ट्रेनिंग लेनी शुरू की। इसके अलावा चेन्नई में भी 11 माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया। मैकेनिकल में एमटेक की पढ़ाई कर चुकी करुणा को आर्मी सर्विसेस कोर या आर्मी ऑर्डिनेंस कोर में जनवरी 2021 में लेफ्टिनेंट पद पर ज्वाइन कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+