MP chunav 2023 में दम दिखाते कमलनाथ को याद आई 'मालगाड़ी', बोले- 'युवाओं ने वो छिंदवाड़ा नहीं देखा'

Kamal Nath showing strength in MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कमलनाथ कई व्यस्तताओं में से वक्त निकालकर अपने गृहनगर में भी सभाएं कर रहे हैं। जनता के बीच पहुंचकर कमलनाथ 'पुराने छिंदवाड़ा' के कहानी किस्से भी सुनाने लगे हैं। कोशिश है कि जनता के बीच पुराना भरोसा कायम रहे।

चुनावी माहौल में छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने वो छिन्दवाड़ा नहीं देखा, जब केवल एक मालगाड़ी चला करती थी। लेकिन आज छिन्दवाड़ा, पांढुर्ना और परासिया सहित अन्य स्थानों पर मॉडल रेलवे स्टेशन है।

नाथ ने कहा कि मेरे लिये छिन्दवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र नहीं बल्कि मेरा घर है। मैं संसद में हमेशा यह कहता था कि बाकी सांसद तो वोट लेकर यहां आये है, लेकिन मैं अपने छिन्दवाड़ा की जनता का प्यार और विश्वास लेकर आया हूं, इसी प्यार और विश्वास के बल पर हम एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस का झण्डा बुलंद करेंगे।

Kamal-Nath-remembered-Goods-Train-in-MP-Chunav-2023

उभेगांव और सिरोहा में कमल नाथ ने कहा कि घोषणा नहीं काम करने पर भरोसा करता हूं, प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ, सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली मिली, वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाई गई, जो कार्य 15 माह की सरकार में हुये है वे किसी से छिपे नहीं है, आगे भी होते किन्तु सरकार गिरा दी गई, अब आप सभी की बारी है कि जिन्होंने सरकार गिराई उन्हें आप लोगों को जवाब देना है।

सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलता था तब किसी ने माचागोरा बांध की कल्पना भी नहीं की थीं, किन्तु मुझे पता था कि बिन पानी खेती शून्य होती है आज माचागोरा बांध की नहरों से सिंचाई का रकबा बढ़ा है, मोहखेड़ ब्लॉक में एक बांध और तालाब नहीं हुआ करते थे आज किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी मिल रहा है। कमल नाथ ने कहा कि तमाम स्किल सेन्टर, गांव-गांव तक सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्थायें मेरे पिछले 42 वर्षों के कार्यों का परिणाम आज सभी के सामने हैं और इस बात के गवाह यहां उपस्थित बुजुर्ग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+