MP News: क्या BJP में शामिल होंगे कमलनाथ?, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब

MP में BJP लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां BJP ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलें को लेकर पत्रकारों ने कैलाश विजयवर्गीय से सवाल भी किए।

छिंदवाड़ा दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, हम उन्हें नहीं लेंगे, हमारे दरवाजे उनके लिए बिल्कुल बंद है। हम क्यों लेंगे?, आदमी बाजार में जाएगा तो ताजा फल तोड़ेगा, या फिर बासी फल। वहीं विजयवर्गीया से जब पूछा गया कि, यदि वे (कमलनाथ) आना चाहे तो तभी इस सवाल का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि, उनके लिए दरवाजे बंद है।

Chhindwara

विजयवर्गीय को सौंपी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में BJP ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां राजधानी भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का काम भी संगठन ने शुरू कर दिया है। BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी की नियुक्ति कर दी है, तो वहीं अब ऑब्जर्वर भी बना दिए हैं। मध्य प्रदेश में BJP अबकी बार मिशन-29 यानी सभी लोकसभा सीटों को जीतने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां BJP का लक्ष्य अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने पर भी है। यही कारण है कि, BJP ने छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आब्जर्वर नियुक्त किया है।

विजयवर्गीय ने संभालेंगे नई जिम्मेदारी

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा-1 से विधायक हैं। साथ ही मोहन सरकार में मंत्री भी हैं। संगठन के लिए विजयवर्गीय अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, जहां विजयवर्गीय हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में प्रभारी की भूमिका में रहे हैं। इसी के साथ अब लोकसभा चुनाव के लिए संगठन ने कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: कमलनाथ का गढ़ भेदेगी BJP, कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+