Loksabha Election: कमलनाथ का गढ़ भेदेगी BJP, कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी
Loksabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में BJP ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जहां राजधानी भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का काम भी संगठन ने शुरू कर दिया है। BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी की नियुक्ति कर दी है, तो वहीं अब ऑब्जर्वर भी बना दिए हैं।
मध्य प्रदेश में BJP अबकी बार मिशन-29 यानी सभी लोकसभा सीटों को जीतने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां BJP का लक्ष्य अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने पर भी है। यही कारण है कि, BJP ने छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को आब्जर्वर नियुक्त किया है।

विजयवर्गीय संभालेंगे नई जिम्मेदारी
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा-1 से विधायक हैं। साथ ही मोहन सरकार में मंत्री भी हैं। संगठन के लिए विजयवर्गीय अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, जहां विजयवर्गीय हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में प्रभारी की भूमिका में रहे हैं। इसी के साथ अब लोकसभा चुनाव के लिए संगठन ने कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
मध्यप्रदेश में BJP लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, साथ ही दिग्गज नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है, अबकी बार BJP ने वोट प्रतिशत बढ़ाने का बड़ा लक्ष्य रखा है, जिसे देखते हुए संगठन लगातार अहम फैसले लेने का काम कर रहा है.
ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP












Click it and Unblock the Notifications