Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में फिर दिखेगा बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कब तक खराब रहेगा मौसम?
Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में बारिश की मनमानी जारी है। मानसून विदा होने के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद आज भी इसके जारी रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, ग्वालियर, चंबल,इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल यानी 15 अक्टूबर को भी मौसम खराब रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, दमोह, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, उज्जैन, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगौन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सिहोर, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर झमाझम बारिश भी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुछ हिस्सों में 15 अक्टूबर को भी मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को रतलाम, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, उज्जैन, इंदौर, खरगौन, सिहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा और अनूपपुर जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारीकी है। इसके बाद 16 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
बीते 24 घंटे की बात करें तो ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर जबकि भोपाल, इंदौर नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश देखी गई है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जै, देवास, शाजापुर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, उमरया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुना, अनूपपुर जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चली है।












Click it and Unblock the Notifications