Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानिए कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम?
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भी कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। कल सोमवार को भी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो कल 30 सितंबर सोमवार को भी कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश में पहली अक्टूबर के बाद से मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम यूपी पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर मौजूद है।
इसके प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में एकबार फिर बारिश वाला मौसम बना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, शाजापुर, आगर मालवा जिलों के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।
इसके साथ ही मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया,सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, भिंड, मुरैना, श्योंपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुरना जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो दूसरे दिन सोमवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, सतना, शहडोल, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, निवाड़ी, मैहर, पांढुरना जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications