MP के CM का फैसला कब होगा?, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया दिन
MP Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने रविवार तक सीएम को लेकर फैसला होने की बात कही है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
राजधानी भोपाल में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब पत्रकारों ने पूछा कि, कब तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, तो इसका जवाब देते हुए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह स्थिति रविवार तक स्पष्ट हो जाएगी। इसी के साथ जब विजयवर्गीय से पूछा गया कि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा?, तो उन्होंने कहा कि, इसका जवाब आपको 10 तारीख तक मिल जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं अभी राष्ट्रीय महासचिव हूं।
CM को लेकर सस्पेंस
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं जल्द ही अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के संकेत BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने दे दिए हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि, आखिर कब तक BJP का संगठन मध्य प्रदेश में सीएम के नाम का ऐलान करता है।
ये भी पढ़े- MP में डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है BJP, इन्हें मिल सकती है सत्ता की चाबी












Click it and Unblock the Notifications