नागपुर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को पहनाई माला, BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार, 28 अगस्त को नागपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने नागपुर पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की भाजपा कोर कमेटी की बैठकों में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिग्गज राजनेता विजयवर्गीय को महाराष्ट्र में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में 12 सीटों का जिम्मा दिया है। इसी तारतम्य में श्री विजयवर्गीय जी नागपुर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 23 अगस्त को नागपुर पहुंचे थे।

Kailash Vijayvargiya reached Nagpur and garlanded the statue of Dr Ambedkar

डॉ हेडगेवार को किया नमन

बुधवार को नागपुर पहुंचने पर विमानतल पर भाजपा नेताओं ने विजयवर्गीय जी का स्वागत किया। इसके पश्चात् उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के स्मृति मंदिर में उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर गुरु के स्मृति चिह्न पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् विजयवर्गीय जी दीक्षा भूमि पहुंचे और भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, दीक्षाभूमि पावन स्थल है। यहीं बाबा साहब ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी।

कोर कमेटी की बैठक में की सहभागिता

इसके बाद विजयवर्गीय ने नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी, कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के निमित्त विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी में प्रतिभाग कर पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस भी उपस्थित रहे।

विजय का प्रतिमान स्थापित करेगी भाजपा

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा, भाजपा का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र के पुनर्निर्माण के साथ जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास और कार्यकर्ता बंधुओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं परिवार जनों के सहयोग से भाजपा विजय का ​कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+