MP: कैलाश विजयवर्गीय के गीत पर नाचे CM मोहन यादव और उमंग सिंघार, देखते रह गए ये नेता, Video
मध्य प्रदेश में फाग उत्सव पर होली का रंग बिखर रहा है, जहां अबकी बार फाग उत्सव की बारी मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में थी, जहां आयोजित फाग उत्सव के दौरान विधायकों ने जमकर होली खेली, और फाग उत्सव मनाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गीत पर CM डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार थिरकते से नजर आ रहे थे।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर भवन में आयोजित फाग उत्सव में पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने हिस्सा लिया, जहां इस दौरान विधायकों ने फाग गीतों पर जमकर डांस किया। इसी के साथ विधायको ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी है।

कैलाश विजयवर्गीय फाग उत्सव में गीत गुनगुना रहे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फाग उत्सव में गीत गुनगुना रहे हैं, जहां इस गीत पर CM डॉक्टर मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री गौतम टेटवाल समेत विधायक डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा भवन में आयोजित हुए फाग उत्सव में नेताओं ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान सभी रंग और फूलों से होली खेलते नजर आ रहे थे। रंग पंचमी के बाद भले ही होली का रंग थोड़ा फीका पड़ गया हो, बावजूद इसके मध्य प्रदेश विधानसभा में राजनीति की होली निखरती नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है, जहां बजट सत्र के दौरान लगातार विधानसभा में हंगामे की स्थिति बनती है। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक लगातार अलग-अलग तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां कांग्रेस विधायक का सरकार पर हमलावर होते नजर आ रहे हैं। इस बीच सरकार की ओर से भी कांग्रेस विधायकों के सवालों का जवाब दिया जा रहा है, तो वहीं आने वाले वक्त में विधानसभा में अलग-अलग मुद्दों पर हंगामा होने की स्थिति नजर आ रही है। बहरहाल, विधानसभा सत्र के बीच होली मिलन समारोह का कितना असर विधानसभा सत्र पर दिखाई देता है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- MP News: इस जिले में लगेंगे 500 करोड़ के उद्योग, CM के ऐलान से आएगी रोजगार की बहार












Click it and Unblock the Notifications