मिलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की रॉयल फैमिली से, बेटी है परी जैसी तो बेटा है राजकुमार

Happy Birthday Jyotiraditya Scindia: 1 जनवरी 2021 को राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ग्वालियर के राजघराने के लिए ये बहुत बड़ा पर्व है इसलिए इस जन्मदिन को बेहद खास बनाने की तैयारी जोरों पर हैं। सिंधिया समर्थकों की ओर से शुक्रवार को ग्वालियर जिले के 51 मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ रखा गया है तो वहीं ग्वालियर को अपना विशेष योगदान देने वाले 50 गणमान्य नागरिकों को माधवगंज में सम्मानित किया जाएगा और 50 पौंड का केक काटा जाएगा।

ग्वालियर का राज परिवार आज भी रॉयल लाइफ जीता है

ग्वालियर का राज परिवार आज भी रॉयल लाइफ जीता है

बता दें कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद सिंधिया का यह पहला जन्मदिन है, जिसे जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी की जा रही है। भले ही आज ना तो राजा रहे और ना ही उनकी रियासतें लेकिन ग्वालियर का राज परिवार आज भी रॉयल लाइफ जीता है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोग महाराज ही मानते हैं। ग्वालियर का राज परिवार हमेशा से काफी चर्चित रहा है, अपनी शान-शौकत,सियासत और सुंदरता के लिए मशहूर इस घराने के मौजूदा राजा-रानी ज्योतिरादित्य और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ही हैं।

मिलिए ग्वालियर के राजकुमार और राजकुमारी से

मिलिए ग्वालियर के राजकुमार और राजकुमारी से

आम तौर पर पब्लिक इवेंट में बहुत कम नजर आने वाली प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, फेमिना मिस इंडिया की ओर देश की 50 खूबसूरत महिलाओं में एक रही हैं। ज्योतिरादित्य और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के दो बच्चे महानआर्यमन सिंधिया और अनन्या सिंधिया हैं, जिन्हें गुना की जनता राजकुमार और राजकुमारी कहकर संबोधित करती है।

 येल यूनिवर्सिटी से महानआर्यमन ने की है पढ़ाई

येल यूनिवर्सिटी से महानआर्यमन ने की है पढ़ाई

लोकसभा चुनाव के दौरान महानआर्यमन सिंधिया को अपने पिता के साथ चुनावी रैलियों में देखा गया था, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि 25 साल के महानआर्यमन सिंधिया ने भी राजनीति में आने का फैसला कर लिया है। बता दें कि महानआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से हाल ही में पढ़कर लौटे हैं।

मुझे आप पर गर्व है पापा: महानआर्यमन

उनकी चाल-ढाल और बोलने का अंदाज बिल्कुल अपने पिता की ही तरह है इसलिए सियासी गलियारों में लोग उन्हें अभी से ही जूनियर सिंधिया बुलाने लग गए हैं। 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा तो महानआर्यमन ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ये एक बड़ा और साहसिक फैसला है, मुझे आप पर गर्व है पापा। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था।

लाइमलाइट से काफी दूर हैं सिंधिया की बेटी अनन्या

लाइमलाइट से काफी दूर हैं सिंधिया की बेटी अनन्या

तो वहीं सिंधिया की बेटी अनन्या, फिलहाल लाइमलाइट से काफी दूर हैं और इन दिनों दिल्ली ब्रिटिश स्कूल की छात्रा हैं, वो चर्चा में तब आईं जब उन्हें पैरिस के le Bal इवेंट में बुलाया गया था। गौरतलब है कि le Bal इवेंट में प्रतिभाशाली युवागण खास डिजाइन के कपड़े पहनकर आते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनी अनन्या इसलिए भी चर्चित रहीं क्योंकि वहां वो अकेली ऐसी थीं, जिन्होंने फैशन डिजाइनर को 'जी' करके संबोधित किया था। उस वक्त वहां की मीडिया ने उनके लिए लिखा था कि 'आधुनिकता में परंपरा का ख्याल रखने वाली भारतीय राजकुमारी अनन्या'।


सौम्य और शालीन अनन्या को है घुड़सवारी का शौक

18 वर्ष की अनन्या अक्सर राजसी परिवार से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ पारंपरिक अंदाज में नजर आती हैं। वो अपनी मां की ही तरह सुंदर, सौम्य और शालीन हैं। मालूम हो कि अनन्या को घुड़सवारी का खासा शौक है, वो आठ साल की उम्र से घुड़सवारी कर रही हैं, उनके पास खुद का एक घोड़ा भी है, जिसका नाम 'गिगी' है और जिसे वो बेहद ही प्यार करती हैं। आपको बता दें कि अनन्या की नानी आषाराजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं, जबकि नाना संग्रामसिंह गायकवाड़ बड़ौदा के राजकुमार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+