केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं से मंत्री सिंधिया ने की बात, कहा- 'मैं हूँ ना...' सबको सुरक्षित नीचे लेकर आऊँगा
Kedarnath dham: शिवपुरी बदरवास के दारनाथ में फंसे हुए श्रद्धालुओं से शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बात की है। सिंधिया ने कहा 'मैं हूँ ना सबको सुरक्षित नीचे लेकर आऊँगा' उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केदारनाथ में बादल फट जाने के कारण वहाँ फँसे हुए श्रद्धालुओं से शुक्रवार के सुबह बात की है।

केंद्रीय मंत्री को उनको लोकसभा क्षेत्र के एक बड़े ग्रूप( 60 से अधिक लोगों) की केदारनाथ में फ़सने की सूचना प्राप्त हुई थी।कल केंद्रीय मंत्री ने तुरंत एनडीआरएफ के अधिकारियों से बात कर बचाव कार्यक्रम के माध्यम से बदरवास के लोगों को जल्द नीचे लाने का आग्रह किया था।
कल तक 50 लोगों को नीचे सुरक्षित स्थान पर ले आया गया था। लेकिन रात में अचानक भारी बारिश शुरू होने के कारण बचाव कार्यक्रम रुक गया था।
हालाँकि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सम्पर्क में थे ताकि किसी शिवपुरी - बदरवास वासी को रात में परेशानी ना हो व जल्द सुबह निकाले जाए।सुबह से पुनः फँसे हुए लोगों का बचाव कार्य जारी है उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है।सुबह केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फ़ोन पर बात की है।
नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल जाना।उन्होंने कहाँ मेने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है व कहा मैं हूँ ना , सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊँगा आप सभी चिंता मत करना। सूचना प्राप्त अनुसार अभी 10 के क़रीब लोग ऊपर है। जिन्हें अगले कुछ घंटे में नीचे ले आया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications