कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर आदिवासी समाज का मात्र शोषण किया, बदनावर में गरजे ज्योदिरादित्य सिंधिया

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मान्धाता, बदनावर, सोनकच्छ, भोजपुर और भोपाल उत्तर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सबोधित कर जनता से भाजपा को जिताने की अपील की।

ज्योदिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना के नाम पर जातिवाद का जहर फ़ैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। हमें जातिवाद के विष में नहीं फंसना है क्योकि आपका विकास सिर्फ कमल का फूल ही करेगा। हमें 17 नवंबर को सनातन का विरोध करने वाली इस कांग्रेस का बोरिया बिस्तर बाँध कर मध्यप्रदेश से निकाल फेंकना है।

Jyotiraditya Scindia roared in Badnawar, Congress exploited tribal society in the name of poverty.

निमाड़ क्षेत्र के साथ सिंधिया परिवार का एक आध्यात्मिक रिश्ता है

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खंडवा ज़िले के मांधाता में भाजपा प्रत्याशी श्री नारायण पटेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने ओंकारेश्वर धाम को प्रणाम करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से मेरा और सिंधिया परिवार का एक आध्यात्मिक रिश्ता है, शायद यहां मौजूद बहुत लोगों को पता न हो पर आज भी सिंधिया परिवार के द्वारा ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा कराई जाती है। पुजारियों द्वारा तीन बार पूजा की जाती है जिसमें आज भी मध्यान्ह में की जाने वाली पूजा सिंधिया राज्य पुजारी द्वारा की जाती है।

जातिवाद के विष में मत फंसो, आपका विकास सिर्फ कमल का फूल ही करेगा

सिंधिया ने कहा कि जातिवाद के विष में मत फंसो, आपका विकास और प्रगति सिर्फ कमल का फूल ही कर सकता है। कांग्रेस जातिगत जनगणना के नाम पर जातिवाद का जहर फ़ैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इनके मंसूबों को भलीभांति जान चुकी है इसलिए इनके बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है,बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। समाज के हर वर्ग की चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है। हर वर्ग के उत्थान के लिए अलग से योजना बनाई है।

उन्होंने सभा में उपस्थित लाड़ली बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह 'सिंधिया भैया और शिवराज भैया' की बहना है और इनके विकास के लिए हम हर प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्र स्तर पर संसद में पीएम मोदी ने 33þ आरक्षण दिया है और कल गुना से ही पीएम मोदी ने एक और घोषणा की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के घर अब महिलाओं के नाम पर दिए जाएंगे।

Jyotiraditya Scindia roared in Badnawar, Congress exploited tribal society in the name of poverty.

कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर आदिवासी समाज का मात्र शोषण किया

धार जिले की बदनावर विधानसभा के तिलगारा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि बदनावर के लिए दत्तीगांव ने हमेशा अच्छा सोचा है। साफ नीयत व ईमानदारी से क्षेत्र की जनता की सेवा की। बदनावर की जनता का व सिंधिया परिवार का वर्षो पुराना रिश्ता है। उस रिश्ते को हम युवा पीढ़ी निभाते आ रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को हमेशा मात्र वोट बैंक ही समझा। इनके विकास व प्रगति के लिए कभी गंभीरता से काम नहीं किए। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी समाज को हमेशा सम्मान के साथ आगे बढाने का काम किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर आदिवासी समाज का मात्र शोषण किया है।

कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी करने के झूठे वादे किए थे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी करने के झूठे वादे किए थे, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा था 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। लेकिन 15 महीनो में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हो सका और न ही मुख्यमंत्री बदला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भूल गए कि हम इतिहास दोहराते हैं। जब डी.पी. मिश्रा जी ने मेरी दादी पूर्व राजमाता (विजयाराजे सिंधिया) साहब को ललकारा था तो डी.पी.मिश्रा को धूल चटाने का काम राजमाता साहब ने किया था। ये इतिहास फिर से मैंने दोहराया, कांग्रेस की सरकार को धूल चटाई, शिवराज सिंह जी की सरकार दोबारा बनी।

कमलनाथ सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग शुरू करके भ्रष्टाचार का खेल खेला

सिंधिया ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में खुशहाली ला रही है। कांग्रेस की जब सरकार बनी थी तब उन्होंने संबल योजना समेत कई योजनाओं पर ताला लगा दिया था। मध्यप्रदेश में सवा साल तक रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सेवा भाव की जगह सत्ता का भाव पाल लिया था। जब कांग्रेस की सरकार आई तो बड़े भाई और छोटे भाई ने मिलकर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। प्रदेश में उद्योग नहीं लाए, ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग शुरू करके भ्रष्टाचार का खेल खेला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लूट, फूट और झूठ है। आने वाले 17 नवम्बर को हमें इन कांग्रेसियों का बोरिया बिस्तर बांध के मध्य प्रदेश से निकाल फेंकना है। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उपस्थित समुदाय से अपील करते हुए कहा कि बदनावर में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें व क्षेत्र के विकास को प्रशस्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+