Jyotiraditya scindia कोरोना पॉजिटिव, Tweet कर दी जानकारी, 24 घंटे में MP में 46 नए केस
केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। कोरोना के लक्षण होने पर जब जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Jyotiraditya scindia corona positive: एक बार फिर कोरोना वायरस धीरे-धीरे लोगों को अपनी जद में ले रहा हैं। मध्य प्रदेश में भी लगातार कोविड केस में इजाफा हो रहा है। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी संक्रमण का शिकार हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी।
दरअसल सिंधिया सोमवार को ग्वालियर से दिल्ली पहुंचे। उन्हें कोरोना संबंधी लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्होंने फ़ौरन कोविड की जांच कराई। देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्वीट के जरिए उन्होंने अनुरोध किया कि जो भी उनके संपर्क में आया है, वह सावधानी बरतते हुए अपनी जांच कराए।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में 17 मार्च को कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले। यहां एक्टिव केस बढ़कर 28 हो गए है। जिनमें अधिकांश मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। वहीं जबलपुर में 6 नए मरीजों के साथ एक्टिव केस 41 हो गए।
मध्य प्रदेश में 17 मार्च शाम तक 306 कोरोना संक्रमित मरीज इलाजरत हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 109 कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या हैं। भोपाल मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सेम्पलिंग भी बढ़ाई जा रही हैं।

सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन आम लोगों से कोरोना की रोकथाम संबंधी जरुरी उपाय करने कह रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह फ़ौरन कोरोना की जांच जरुर कराए।
इसके अलावा बतौर सावधानी जहां जरुरी हो वहां मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग जरुर करें। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन का भी पालन करवाया जा रहा है। राहत की बात यह है अभी तक एक्टिव रहे केस में मरीज 7 से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं। बीते दिनों एमपी में भी सभी सरकारी और निजी अस्पतालों माक ड्रिल की गई थी। आवश्यकता पड़ने पर अस्पतालों में क्या तैयारियां है, इसे परखने की कोशिश की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications