ज्योतिरादित्य सिंधिया बने MP में मैन ऑफ द मैच, कांग्रेस छोड़ने वाले 22 पूर्व विधायकों में से 15 जीते
ज्योतिरादित्य सिंधिया बने MP में मैन ऑफ द मैच, कांग्रेस छोड़ने वाले 22 विधायकों में से 15 जीते
Madhya Pradesh Bypolls Result: देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर पिछले हफ्ते हुए उपचुनाव के आए नतीजों में बीजेपी को शानदार जीत मिली है। 59 सीटों में से बीजेपी अकले 41 सीट पर जीत गई है। मध्य प्रदश में बीजेपी ने 28 में से 19 सीट जीतकर प्रदेश सरकार की नींव और मजबूत कर दी। वहीं कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं। एमपी उपचुनावों के नतीजों के बाद बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मैन ऑफ द मैच बन गए हैं। बीजेपी के 19 उम्मीदवारों में जीतेन वाले ज्यादातर सिंधिया समर्थक हैं। बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंधिया "दूध में चीनी की तरह बीजेपी में मिले हैं"।
Recommended Video

कांग्रेस छोड़ने वाले 22 विधायकों में से 15 जीते
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मार्च 2020 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इस उपचुनाव में से 22 पूर्व विधायकों में से 15 लोगों ने जीत दर्ज की।
28 सीटों पर हुए उपचुनावों में चुनावी मैदान में 12 मंत्रियों में से 3 मंत्री चुनाव हार गए हैं और 9 मंत्री चुनाव जीत गए हैं। इसमें से अधिकांश विधायक सिंधिया के समर्थक हैं।

इमरती देवी सहित सिंधिया के 3 मंत्री हारे
सिंधिया खेमे के तीन मंत्री हार गए हैं, जिनमें इमरती देवी भी शामिल हैं। इमरती देवी उपचुनाव में डबरा सीट से खड़ी थीं, यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार जीत गए हैं। सिंधिया खेमे को सबसे बड़ा झटका इमरती की हार से लगा।
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 16 में से नौ सीटों पर बीडेपी की जीत हुई है। सिंधिया खेमे के तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भारी मतों से जीते हैं। जिन 14 सिंधिया वफादारों को मंत्री बनाया गया था, उनमें से 11 को उनके पुराने निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications